{"_id":"5b3e6ff94f1c1b90288b4d5f","slug":"amarnath-pilgrims-stuck-in-baltal-base-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालटाल बेस कैंप में फंसे यात्रियों में उत्साह की कमी नहीं, रास्ता खुलने के इंतजार में श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालटाल बेस कैंप में फंसे यात्रियों में उत्साह की कमी नहीं, रास्ता खुलने के इंतजार में श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रा स्थगित होने के कारण जहां एक ओर बेस कैंप में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है, वहीं उनके उत्साह में कोई कमी नहीं है। यही कारण है कि बालटल बेस कैंप में 24 घंटे रौनक है। यहां यात्रियों का हर ख्याल रखा जा रहा है। किसी चीज की कमी महसूस नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं में यात्रा स्थगित होने के चलते थोड़ी निराशा जरूर है, लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ। उनका कहना है कि हमें बस केवल इंतजार है रास्ता खुलने का।
शिव गौरी सेवा मंडल के भंडारे के प्रधान विकास शर्मा ने बताया कि यात्रा स्थगित होने के कारण काफी यात्री बेस कैंप में ही रुके हुए हैं। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो उसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बाबा बर्फानी की यात्रा पर आ रहे भक्तों के खाने पीने के लिए एक से बढ़कर एक पकवान बनाए जाते हैं, लेकिन इसमें श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा जारी नियमों का पालन किया जाता है।
शर्मा के अनुसार रोजाना करीब 2000-2500 यात्री उनके भंडारे में सुविधा का लाभ उठाते हैं। यहां यात्रियों के रहने की भी व्यवस्था है। जरूरी दवाइयां के साथ-साथ विशेषतौर से ड्राई फ्रूट, लोशन आदि जैसी चीजें भी बांटी जाती हैं। उनके भंडारे में उन साधुओं के लिए जो नंगे पैर आते हैं नए स्पोर्ट्स शूज भी रखे गए हैं। हरियाणा से आए सुरेश अग्रवाल ने बताया कि वह पहली बार अमरनाथ यात्रा पर आए हैं। उन्हें यह देखकर काफी खुशी हुई कि भंडारे वाले और अन्य लोग बराबर व्यवस्था किए हुए हैं।