फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath pilgrims stranded on Jammu-Srinagar national highway

नेशनल हाईवे बंद होने से घंटों फंसे रहे अमरनाथ यात्री

Fri, 10 Jul 2015 10:18 AM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims stranded on Jammu-Srinagar national highway

राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने के कारण शहर के तीन स्थानों पर फोर लेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन घंटे वाहनों को रोक कर रखा गया। इनको रोकने पर यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रोके गए वाहनों में काफी संख्या में बिना जत्थे के चलने वाले अमरनाथ यात्रियों के वाहन भी थे। दोपहर दो बजे इन सभी को घाटी की तरफ रवाना किया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुबह करीब पांच बजे रामबन में पस्सियां गिरने के बाद राजमार्ग बंद हो गया था। लेकिन सुबह के समय उधमपुर में घाटी जाने वाले वाहनों को रोका नहीं गया।

इनको पुलिस आगे की तरफ रवाना करती रही। लेकिन सुबह करीब 11 बजे ट्रैफिक पुलिस को वाहनों को रोकने के आदेश मिले। जिसके बाद पुलिस ने वाहनों को रोकने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुद में चार घंटों तक रोका गया जत्था

amarnath pilgrims stranded on Jammu-Srinagar national highway

लिस ने घाटी जाने वाले यात्रियों के वाहनों को जखैनी, संगूर व रठियान इलाके में फोर लेन राजमार्ग पर रोका। इनमें काफी संख्या में अमरनाथ यात्रियों के वाहन भी थे। यह वो वाहन थे जोकि बिना जत्थे के अमरनाथ यात्रा पर निकले थे।

यात्रियों के  वाहनों के अलावा पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को भी रोका। तीन स्थानों पर वाहनों को लंबी कतार में लगा हुआ देखा जा सकता था। पुलिस ने टिकरी में काफी संख्या में ट्रकों को रोक कर रखा।

पीने के पानी व अन्य प्रकार की सुविधाएं न होने के कारण फोर लेन राजमार्ग पर यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर को जब धूप तेज हुई तो उमस भरी गर्मी ने यात्रियों व वाहन चालकों की हालत को खराब करके रख दिया।

दोपहर दो बजे पुलिस को इन वाहनों को छोड़ने के आदेश मिले। जिसके बाद यात्रियों व वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed