फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath pilgrims security under threat

बस पर पथराव के बाद संकट में यात्रियों की सुरक्षा

Tue, 07 Jul 2015 01:04 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims security under threat

कश्मीर के कंगन इलाके में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए पथराव ने यात्रा के सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कड़े पहरे के बावजूद यात्रियों पर पथराव हुआ और इसमें दो यात्री घायल हो गए। इसे लेकर विभिन्न संगठनों में जबरदस्त रोष है।

विज्ञापन


राज्य पुलिस सुरक्षा में हुई सेंध की समीक्षा करने में जुट गई है। पथराव में घायल हुए दोनों यात्रियों को अस्पताल से सोमवार को छुट्टी दे दी गई। वहीं सोमवार को भी घाटी में यात्रियों पर कहीं पर पथराव किया गया है, लेकिन पुलिस ने इसे मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


श्री अमरनाथ यात्रा के शुरू होने से पहले राज्य पुलिस ने दावा किया था कि यात्रियों के लिए अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई ऐसी लोकेशन चिह्नित की गई, जहां पर यात्रियों पर पथराव होने की आशंका थी। इसके बावजूद यात्रियों पर पथराव हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव के बाद हो रही समीक्षा

amarnath pilgrims security under threat

अभी तक इस बात का भी पता नहीं लगाया जा सका कि पत्थर मारने वाले कौन लोग थे। यात्रियों को पुलिस की तरफ से कोई सहायता नहीं दी गई और न ही कश्मीर में घायल यात्रियों को कोई खास उपचार दिया गया। इसकी वजह से यात्रियों को जम्मू आकर उपचार कराना पड़ा।

यात्रियों पर पथराव की घटना के बाद सुरक्षा की समीक्षा की गई है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की तरफ से समीक्षा भी की जा रही है कि किन जगहों पर यात्रा गुजरते वक्त इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। वहीं हिंदू संगठनों में यात्रा पर पथराव को लेकर रोष है।

हिंदू शिवसेना के नेता अर्जुन शर्मा ने कहा है कि यात्रियों पर पथराव होने की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। यात्रा में जानबूझ कर खलल डालने की कोशिश की जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा में चूक हुई है, जिसकी जांच होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed