फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath pilgrims recived warm welcom at lakhanpur

भोले के भक्तों का गर्मजोशी से स्वागत

Tue, 30 Jun 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Tue, 30 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims recived warm welcom at lakhanpur

श्री अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक शेड्यूल से दो दिन पूर्व यात्रियों के लिए रिसेप्शन काउंटर मंगलवार से खोल दिया गया। भारी तामझाम के बीच सुबह दस बजे रियासत में प्रवेश करते ही लखनपुर में श्री अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह, पुलिस और सिविल प्रशासन के आला अफसरों समेत स्थानीय लोगों की मौजूदगी में यात्रियों का इस्तकबाल किया गया। बाकायदा फूलों के हार पहनाकर यात्रियों को लखनपुर से जम्मू की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


प्रत्येक यात्री को प्रशासन ने पूरी यात्रा के दौरान सुविधाओं के साथ सुरक्षित रखने का भरोसा दिया है। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पुलिस विभाग ने रिसेप्शन सेंटर भी खोल दिया। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। लिहाजा देश भर से आने वाले यात्री सुरक्षित महसूस करें और सुविधाओं के साथ यात्रा पूरी करें। लखनपुर में श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल जांच करने के साथ ही तत्काल पंजीकरण के लिए सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वागत से गदगद हुए श्रद्धालु
श्री अमरनाथ यात्रियों का पहला कदम जैसे ही रियासत के प्रवेशद्वार लखनपुर पर पड़ा तो शिव के जयघोष करते श्रद्धालु अचंभित हो उठे। राज्य सरकार के मंत्री और बाबा के भजनों, फूलों के हार, प्रशासनिक अमले को अपनी सेवा में देख हर श्रद्धालु भावविभोर हो उठा। श्रद्धालुओं के भाव देख स्पष्ट हो रहा था कि वह इस यादगार स्वागत की अपेक्षा नहीं कर रहे थे, जितना कि उन्हें मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


1209 श्रद्धालुओं ने प्रवेश किया
पहले ही दिन सड़क मार्ग से रिसेप्शन काउंटर पर शाम छह बजे तक कुल 1209 श्रद्धालुओं ने राज्य में प्रवेश किया। 23 बड़े और 43 छोटे वाहनों के जरिए राज्य में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या पुरुषों की रही। पहले दिन 850 पुरुष रियासत में दाखिल हुए जबकि 337 महिलाएं, 22 बच्चे शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed