{"_id":"9120e39e3a6a1b4ce585b03fa00055c9","slug":"amarnath-pilgrims-headed-towards-holy-cave-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू से 1449 यात्रियों का जत्था गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू से 1449 यात्रियों का जत्था गया
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शुक्रवार की सुबह जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से 1449 यात्रियों का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए चला गया। इसमें 1075 पुरुष, 214 महिलाएं, 13 बच्चे और 147 साधु शामिल रहे। सावन के महीने में बम बम भोले और जय शिव शंकर के जयघोष के साथ आधार शिविर जम्मू से यात्रियों का जत्था 13 छोटे वाहनों और 29 बसों में कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ।
विज्ञापन
यात्रा के चलते मंदिरों की नगरी जम्मू शिवमय बनी हुई है। हर तरफ श्री अमरनाथ यात्री नजर आते हैं। सावन का महीना शुरू होने से भोले के भक्तों में यात्रा को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। साधु संतों के साथ भक्तजन भजन कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू हाट में बढ़ाया गया पंजीकरण कोटा
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू हाट में बनाए गए पंजीकरण काउंटर में शुक्रवार को पंजीकरण कोटा बढ़ाया गया। पिछले तीन दिन के मुकाबले श्राइन बोर्ड की ओर से शुक्रवार को 2900 का कोटा रखा गया। इसमें से बालटाल रूट के लिए पंद्रह सौ, जबकि पहलगाम रूट के लिए चौदह सौ तक का कोटा रखा गया। हालांकि पिछले, दो दिन से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए यात्रियों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे पंजीकरण काउंटर खुलने के दौरान थोड़ी बहुत भीड़ दिखाई दी, लेकिन कुछ देर बाद यात्रियों की संख्या में कमी आ गई। भीड़ कम होने से पंजीकरण कराने में श्रद्धालुओं को आसानी हुई। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार खराब हो रहे मौसम के चलते यात्रियों की संख्या में कमी आई है। जम्मू हाट में दोपहर दो बजे तक सिर्फ पांच सौ के करीब ही पंजीकरण हो पाए थे।