फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amarnath pilgrims cross 3-lakh mark

पवित्र अमरनाथ गुफा से लुप्त हुए बाबा बर्फानी

Tue, 28 Jul 2015 11:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Jul 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims cross 3-lakh mark

पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में सोमवार को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। वहीं, अमरनाथ यात्रा से लौटे शिव भक्तों के अनुसार यात्रा शुरू होने के 26 दिनों में ही इस बार हिम शिवलिंग का आकार अंतर्ध्यान हो चुका है।

विज्ञापन


सोमवार को 4746 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में माथा टेका। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या का आंकड़ा 3,00,321  पर पहुंच गया। दर्शन कर लौटे यात्रियों की माने तो बाबा भोलेनाथ का आकार अंतर्ध्यान हो चुका है और माता पार्वती का आकार अभी बना हुआ है।
विज्ञापन


दर्शन कर लौटे छत्तीसगढ़ निवासी एवं कोल इंडिया के कर्मचारी सुरेंद्र छाबड़ा का कहना हैं कि उन्होंने 24 जुलाई को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहां पर बाबा भोलेनाथ का पवित्र हिमलिंग का आकार लगभग अंतर्ध्यान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बनारस निवासी अभिषेक तिवारी का कहना हैं कि 25 जुलाई  को उन्होंने श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए, शिवलिंग के मनोरम दर्शन से वंचित रहे।

बनारस के ही रविकांत चौबे और रोहित चौबे का भी कहना हैं कि पूरी यात्रा में उन्होंने इस बार गर्म कपड़े तक नहीं पहने। पवित्र गुफा तक गर्मी का एहसास रहा।

शायद इस वजह से दस बार बाबा बर्फानी का आकार अंतर्ध्यान हो गया है। बहरहाल इसके बावजूद शिव भक्तों का यात्रा को लेकर उत्साह देखते ही बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed