अमरनाथ यात्राः आठ को जाएगा आखिरी जत्था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार आखिर तक पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के विराजमान रहने से श्रद्धालुओं को राहत मिली है लेकिन बालटाल घटना के बाद यात्रा में लगातार कटौती आती गई।
इस बार मौसम ने भी शिव भक्तों का पूरा साथ दिया है और जम्मू से किसी भी दिन खराब मौसम के कारण यात्रा नहीं रोकी गई। यात्रियों की कम संख्या के बावजूद सुरक्षा बल पूरी तरह से मुस्तैद हैं। यात्रियों की सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरती जा रही है।
उधर बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए देशभर से सैकड़ों श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। इस यात्रा में बूढ़ा अमरनाथ के साथ श्रद्धालु रास्ते भर में अन्य प्राचीन और धार्मिक स्थलों में भी पहुंच रहे हैं।
बुधवार को रवाना हुआ 114 श्रद्धालुओं का जत्था
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से आठ अगस्त को आखिरी जत्था रवाना किया जाएगा। इस बीच बुधवार को अमरनाथ यात्रा के लिए आधार शिविर से 114 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ।
इसमें 50 पुरुष, 25 महिलाएं, 39 साधु शामिल रहे। इसके अलावा बूढ़ा अमरनाथ के लिए 650 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें अखनूर सहित अन्य यात्रा मार्ग से श्रद्धालु जत्थे में शामिल होते गए।
आधार शिविर जम्मू में अमरनाथ यात्रा का लगभग आखिरी पड़ाव में है। करीब दो हजार की क्षमता वाले आधार शिविर में कुछ सौ श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं। लंगर वालों ने भी सामान समेटना शुरू कर दिया है।