{"_id":"5b5a8d814f1c1b61508b57b0","slug":"amarnath-chhadi-mubarak-poojan-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ छड़ी मुबारक का पूजन आज, बाबा बर्फानी के दरबार में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ छड़ी मुबारक का पूजन आज, बाबा बर्फानी के दरबार में ढाई लाख श्रद्धालुओं ने दी हाजिरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
व्यास पूर्णिमा (अषाढ़ पूर्णिमा) पर आज अमरनाथ यात्रा 2018 के लिए छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी की पूजा की प्रक्रिया शुरू होगी। पहलगाम में भूमि पूजन, नवग्रह पूजन और ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी।
साधु महात्माओं के साथ श्रीनगर के विभिन्न मंदिरों में रुकने के बाद छड़ी मुबारक श्रावण पूर्णिमा (26 अगस्त) रक्षाबंधन पर पवित्र गुफा के दर्शन करेगी।
महादेव गीर दशनामी अखाड़ा ट्रस्ट, श्रीनगर की ओर से निकाली जाने वाली छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ जी के महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में 11 अगस्त को प्रस्थान करेगी।
इसमें ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर के बाद 12 अगस्त को डाउन टाउन श्रीनगर स्थित हरि पर्वत पर शारिका भवानी मंदिर में छड़ी मुबारक पहुंचेगी।

Trending Videos
इसके अगले दिन 13 अगस्त को श्री आर्मेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा श्रीनगर में रुकने के साथ 15 अगस्त को दशनामी अखाड़ा में नाग पंचमी पर छड़ी पूजन किया जाएगा।
छड़ी मुबारक 20 और 21 अगस्त को पहलगाम, 22 अगस्त को चंदनबाड़ी, 23 अगस्त को शेषनाग, 24 व 25 अगस्त को पंजतरणी पड़ाव से होते हुए 26 अगस्त को पवित्र गुफा में पहुंचेगी।
साधु संतों के अलावा छड़ी मुबारक में आखिरी जत्थे में जाने वाले श्रद्धालु शामिल होंगे। अमरनाथ यात्रा में अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं। यात्रा में छड़ी मुबारक का पारंपरिक महात्म्य है।