फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar ujala news voice rise in jammu assembly

विधानसभा में गूंजी अमर उजाला की खबर

Wed, 25 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 25 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
amar ujala news voice rise in jammu assembly

विधानसभा में मंगलवार को अमर उजाला की खबर गूंजी। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी द्वारा मोटरसाइकिल सवार पर लात-घूंसों से प्रहार से संबंधित खबर की प्रतियां लहराते हुए भाजपा विधायक रवींद्र रैणा ने सदन का ध्यान इसकी ओर खींचा।

विज्ञापन


विधायकों ने संबंधित पुलिस अधिकारी पर तुंरत कार्रवाई की मांग की। बाद में स्पीकर कवींद्र गुप्ता ने अखबार की प्रति अपने पास मंगवाकर गृह विभाग को इस पर कार्रवाई के आदेश दिए। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सदन की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा विधायक रवींद्र रैणा ने अमर उजाला की प्रतियां लहराते हुए कहा कि सुबह अखबार पढ़कर उन्हें गहरा दुख हुआ। भाजपा विधायकों राजीव शर्मा, आरएस पठानिया और गगन भगत ने भी रैणा का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों विधायकों ने अपनी सीट पर खड़े होकर विरोध जताया। रैणा ने कहा कि पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हुए हैं। पुलिस द्वारा बाइक सवार को लात-घूंसों से मारने की तस्वीरें भी प्रकाशित हुई हैं। इस खबर के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है।

जिस मामले को उजागर करने का काम वरिष्ठ अधिकारियों का था वह अमर उजाला ने किया। अगर कोई वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसका चालान काटना चाहिए। नियमों के तहत कार्रवाई हो सकती है, लेकिन लात-घूंसों से पिटाई शर्मनाक घटना है।


इस तरीके से बाइक सवार की पिटाई से दुर्घटना भी हो सकती थी और पुलिस अधिकारी भी उसमें घायल हो सकता था। पुलिस का काम कानून व्यवस्था बनाए रखने का है। पुलिस ही नियमों का उल्लंघन कर अन्याय करने लगे तो मामला गंभीर हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed