फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amar Ujala Medhavi Samman Samaro LG met with brilliant students

अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह: मेधावियों से रूबरू हुए LG... दिए सफलता के मंत्र, अभिभावको-शिक्षकों को दी नसीहत

Mon, 28 Oct 2024 08:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 28 Oct 2024 08:08 AM IST
सार

Amar Ujala Medhavi Samman Samaroh: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) ने इस दिशा में बहुत अधिक प्रयास किए हैं जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में एनईपी की सिफारिशों को काफी हद तक लागू किया गया है जिसके परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Samman Samaro LG met with brilliant students
एलजी मनोज सिन्हा ने मेधावियों को दिए सफलता के मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा अमर उजाला मेधावी सम्मान समारोह में कभी शिक्षक तो कभी प्रेरक वक्ता के रूप में नजर आए। वह इन रूपों में मेधावियों से रूबरू होते हुए उन्हें सफलता के मंत्र दिए तो अभिभावकों व शिक्षकों को नसीहत भी दी।

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने अपने पूरे संबोधन के दौरान अपने आप को मेधावियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों पर केंद्रित रखा। उन्होंने बच्चों को सफलता के मंत्र भी दिए-इनोवेशन, क्रिएटिविटी, फ्लेक्सिबिलिटी, स्ट्रेंथ, क्रिटिकल थिंकिंग तथा जिज्ञासा। बताया कि इन मंत्रों के आधार पर जीवन में सफलता पाई जा सकती है। सफल जीवन के लिए यह जरूरी है कि हमें इन सब बातों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


उप राज्यपाल ने बच्चों को सफल जीवन का राज बताते हुए बताया कि नंबर की होड़ में शामिल होने से अच्छा है कि अपने व्यक्तित्व को निखारें। इसके लिए जरूरी है कि तेजी से बदल रही दुनिया के साथ सामंजस्य स्थापित किया जाए। अच्छा इंसान बना जाए। बच्चों को सफल होने के लिए कहा कि प्रश्नों के जवाब रटने से बेहतर है कि आगे बढ़ने के लिए उसमें सवाल खोजे जाएं। उसके हल ढूंढे जाए। रोजाना इस तरह के सवाल मन में आने चाहिए। अज्ञात को जानने की जिज्ञासा हर वक्त मन में उठनी चाहिए। शिक्षा सकारात्मक बदलाव का साधन होना चाहिए न कि प्रथम श्रेणी में पास होने का साधन।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नई-नई इनोवेशन के लिए करें प्रेरित
शिक्षकों को नसीहत दी कि उनका दायित्व है कि बच्चों को बेहतर इंसान बनाएं। इसके लिए जरूरी है कि किताबी तथा क्लासरूम के बाहर की दुनिया की भी उन्हें जानकारी दी जाए। इससे उनके ज्ञान का स्तर बढ़ेगा। बच्चों को नई नई इनोवेशन के लिए प्रेरित करें। किताबों में लिखा पढ़ाना ही उनका दायित्व नहीं है। प्रतिभा को निखारना तथा तराशना उनकी जिम्मेदारी है जिससे वह सफल इंसान बन सके। साथ ही उनका व्यक्तित्व निखर सके और राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भूमिका सामने आए। 

अभिभावकों को बच्चों की रुचि के अनुसार करियर चुनने की आजादी देने की सलाह
उप राज्यपाल ने अभिभावकों को भी सलाह दी कि बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने की छूट देनी चाहिए। उन पर कोई चीज थोपनी नहीं चाहिए और न ही किसी से तुलना करनी चाहिए। बच्चों को उसके स्वाभाविक गुणों के अनुरूप आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। यह गुण उनके अंदर कुदरत से मिलता है। निश्चित रूप से वह इसमें बेहतर करेगा। अक्सर हम बच्चों पर अपनी भावना थोपने की गलती करते हैं। इसमें यदि वह सफल नहीं हुआ तो फिर मन में आत्मग्लानि की भावना आएगी जो उसके व्यक्तित्व विकास पर नकारात्मक असर डालेगा।

व्यवस्था पर तंज, मैं भी चाहूं तो नहीं करा सकता दाखिला
एलजी ने व्यवस्था पर तंज भी कसा। कहा कि महान गणितज्ञ रामानुजम 12वीं पास नहीं थे, लेकिन हार्वर्ड विश्वविद्यालय ने बुलाकर पीएचडी में उनका पंजीकरण कराया था। आज तो व्यवस्था ऐसी है कि बिना योग्यता के दाखिला नहीं हो सकता है। यदि मैं भी चाहूं तो विश्वविद्यालय में 12वीं फेल की स्नातक में दाखिला नहीं करा सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed