फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar ujala foundation blood donation camp in jammu

रक्तदान से दें दूसरों को नया जीवन, ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

Wed, 19 Jun 2019 01:13 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 19 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
amar ujala foundation blood donation camp in jammu
जम्मू में सरकारी और निजी अस्पतालों में खून की बढ़ती कमी को पूरा करने में अहम योगदान देने की कड़ी में ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से 19 जून को महेशपुरा चौक स्थित रेडक्रास अटेंडेंट सराय में विशेष रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। इसमें सभी वर्ग के लोग रक्तदान करके दूसरों को नया जीवन दे सकते हैं। 
विज्ञापन


रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता है। यह इंसानियत की सेवा करता है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग जीएमसी, रीजनल रेडक्रास सोसायटी जम्मू और जेएंडके एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से लगाया जा रहा यह शिविर सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। 
विज्ञापन


रक्तदान के लिए जागरूकता के अभाव में पढ़े लिखे लोग भी पीछे रह रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है और जरूरत पड़ने पर भी अपनों को खून देने से मुंह फेर लिया जाता है। ऐसी परिस्थितियों में पीड़ित के साथ तीमारदारों के लिए खून की उपलब्धता को पूरा करना बड़ी चुनौती रहता है। समय रहते खून न मिलने से कई मरीजों की मौत हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ फाउंडेशन ने लोगों की इस प्रवृति और भ्रांतियों को दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया है। रेडक्रास अटेंडेंट सराय में लगाए जा रहे विशेष रक्तदान शिविर में इच्छुक रक्तदानी रक्तदान करें। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। स्थानीय सरकारी और निजी अस्पतालों में हर साल करीब 60 हजार यूनिट ब्लड की जरूरत है। 


मगर रक्तदान के अभाव में आधा ही खून उपलब्ध हो पा रहा है। रीजनल रेडक्रास सोसायटी के क्षेत्रीय सचिव दिनेश गुप्ता के अनुसार रक्तदान के महादान में हर वर्ग के लोगों को बढ़ चढ़कर योगदान देना चाहिए। इस रक्तदान शिविर में स्टेफन इंस्टीट्यूट आफ पैरा मेडिकल साइंसेस के विद्यार्थी योगदान दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed