फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar ujala came forward to help kashmir flood victims

मदद को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने बढ़ाए हाथ

Mon, 15 Sep 2014 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 15 Sep 2014 01:43 AM IST
विज्ञापन
amar ujala came forward to help kashmir flood victims

सामाजिक सरोकार में हमेशा अग्रणी रहने वाले ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ की विभीषिका को महसूस करते हुए प्रभावित लोगों की मदद को हाथ बढ़ाए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को खाने-पीने के सामान की किल्लत को देखते हुए फाउंडेशन की ओर से रविवार को राहत सामग्री से भरा ट्रक जिला उपायुक्त (डीसी) जम्मू अजीत कुमार साहू को सौंपा गया, ताकि इसे बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों में वितरित किया जा सके।

विज्ञापन


‘अमर उजाला फाउंडेशन मदद अपनों की’ के अंतर्गत गर्वनमेंट पालीटेक्निक कालेज बिक्रम चौक में 56 मैगी के डिब्बे, 500 डिब्बे पानी की बोतल, 119 डिब्बे फ्रूट जूस और 93 डिब्बे बिस्कुट की राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला उपायुक्त को सौंपी गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक इंडस्ट्री सेंटर (डीआईसी) के महाप्रबंधक एवं जम्मू जिले में राहत कार्यों के प्रभारी राज कुमार थापा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रियासत में बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायतार्थ उपलब्ध कराई गई सामग्री से कई लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है। मिलजुल कर ही ऐसी स्थिति का सामना किया जा सकता है। इससे पहले उत्तराखंड में आपदा की स्थिति के दौरान भी ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने राहत कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed