फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   amar nath yatra

बाबा बर्फानी के जयघोष से गूंजा मंदिरों का शहर

विज्ञापन
amar nath yatra
जम्मू। आम दिनों में शांत रहने वाले आधार शिविर भगवती नगर में मंगलवार की शाम भारी गहमागहमी थी। हर कोई आधार शिविर में एंट्री पाने को उत्साहित था। हालत यह थी कि प्रवेशद्वार से दूर तक बाबा के भक्त कतारों में खड़े अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। प्रचंड गर्मी और उमस में शिव भक्तों के चेहरों पर उत्साह देखते ही बन रहा था। हर तरफ बम-बम भोले और जय शिवशंकर के जयघोष गूंज रहे थे। मौका था कोरोना के दो साल बाद शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2022 का। यात्रा के लिए पहले जत्थे में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विज्ञापन

यात्रा शुरू होने के साथ भगवती नगर क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। इस यात्रा से स्थानीय लोगों के कारोबार में तेजी आएगी। कई दुकानें देर रात तक खुली रहेंगी। आधार शिविर भगवती नगर मंगलवार की शाम भक्तों से खचाखच भर गया। इनमें वे श्रद्धालु भी थे जो दिन में विभिन्न केंद्रों से तत्काल पंजीकरण करवाकर पहुंचे थे और दूसरे वे जो अग्रिम पंजीकृत हैं। शाम तक आधार शिविर श्रद्धालुओं से पूरी तरह से पैक हो चुका था।
विज्ञापन

-----
शिविर में 1648 श्रद्धालुओं के बाद एंट्री बंद
आसपास के धार्मिक स्थलों में ठहराए गए
अमूमन शिविर में 1500 लोगों को ठहराया जाता है, लेकिन इस बार आवास की क्षमता बढ़ाई गई है। देर शाम तक शिविर में 1648 श्रद्धालुओं के पहुंचने के बाद एंट्री बंद कर दी गई थी। जिसके बाद अन्य श्रद्धालुओं को आधार शिविर के आसपास विभिन्न धार्मिक स्थलों में ठहराया जा रहा है। आधार शिविर के आसपास सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। दिल्ली से आए श्रदालु राम सेवक ने कहा कि वह सातवीं बार बाबा के दर्शन के लिए जा रहे हैं। पिछले दो साल से कोविड के कारण यात्रा न होने के कारण भक्तों को मायूसी हुई है। लेकिन इस बार भोलेनाथ अपने भक्तों को निराश नहीं करेंगे। राजस्थान से आए एक अन्य श्रदालु बलवंत राज ने बताया कि प्रभु हमेशा अपने भक्तों की लाज रखते रहे हैं। हर बार आतंकी धमकियां दी जाती हैं, लेकिन भोले के भक्तों का विश्वास कभी कम नहीं हुआ है। इस साल रिकार्ड यात्रा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधु-संतों में भी भारी उत्साह, कई पंजीकरण के इंतजार में
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। राम मंदिर जम्मू में पहुंचे साधु-संतों में भी यात्रा के लिए भारी उत्साह है। दिन भर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जयकारा बीर बजरंगी का से गूंजता रहा। देश भर से आए साधुओं महात्माओं ने कहा कि वे लंबा सफर कर आए हैं, कइयों का पंजीकरण हुआ है। कई इंतजार में हैं। यूपी के पीलीभीत से आए जगीरा बाबा ने बताया कि बाबा के दर्शन करने पहली बार आए हैं, लेकिन चार धाम की यात्रा कई बार कर चुके हैं। जम्मू शहर में उन्हें हर सुविधा मिल ही है। सन्यास लेने के बाद उन्होंने चार फिल्मों में भी काम किया है, जिनमें साधुओं की जिंदगी का हाल दर्शाया गया है।
छत्तीसगढ़ से आए बाबा ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि चार साल पहले संत महात्मा के वेश धारण किया था। वह संस्कृत के विद्वान के ज्ञाता भी हैं। यात्रा में भोले ने पहली बार बुलाया है। इससे पहले एक बार श्री माता वैष्णो देवी का दर्शन किया है।

उत्तर प्रदेश के माऊं से आए ओम प्रकाश ने कहा कि दो साल बाद यात्रा करने आए हैं। कोरोना के चलते प्रभावित हुई यात्रा के दौरान आने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों में भाईचारा और सम्मान है। बाहर से आए व्यक्ति का काफी आदर करते हैं।
उत्तराखंड के आई राम किरण ने बताया कि वह दूसरी बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रही हैं। पंजीकरण के बाद यात्रा के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed