फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   allegation on gujjars in jammu

Jammu News: पशुओं को ले जाने पर बवाल, 800 मवेशियों के साथ 100 गुज्जर परिवार रोके

विज्ञापन
allegation on gujjars in jammu
जम्मू। नगरोटा के पास पशुओं को ले जाने को लेकर बवाल हो गया। कुछ हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए और गुज्जर समुदाय पर तस्करी का आरोप लगाया। मामला गर्म होते देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और 100 परिवारों को 800 पशुओं के साथ रोक लिया। इसके बाद फैसला लिया गया कि शुक्रवार को एक शिविर लगाया जाएगा। इसमें देखा जाएगा कि जो भी तय मानकों को पूरा करते हैं, उन्हें अनुमति देकर आगे भेजा जाएगा। वहीं, समुदाय के लोगों का कहना था कि वह हर छह महीने बाद माटो के तहत अपना डेरा बदलते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब 100 परिवार बुधवार को 700 से 800 पशुओं को लेकर जा रहे थे। गो रक्षकों के अनुसार ये लोग पशु तस्कर हैं इसलिए पुलिस बल और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर इनको रोका। गुज्जर समुदाय के लोगों के अनुसार वो सर्दी में अपने घरों से निकल कर जम्मू आ जाते हैं और गर्मी में वापस अपने इलाके में चले जाते हैं। यह 100 परिवार जम्मू के कानाचक, तालाब तिल्लो, मढ़, बिश्नाह, आरएस पुरा से आए हैं और उधमपुर, रामबन, सनासर, भद्रवाह, बनिहाल अपने घरों को लौट रहे हैं। वहीं मौके पर पहुंचे तहसीलदार बाबू सिंह ने कहा कि कुछ लोगों के पास यहां से वापस अपने घर जाने की अनुमति थी और कुछ के पास नहीं। इसलिए हमने उनको आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी है। शुक्रवार इनके लिए कैंप लगाया जाएगा तब ही अनुमति मिलने के बाद यह आगे जा सकते हैं। सेव एनिमल संगठन की अध्यक्ष रंपी मदान का कहना है कि कुछ मानक तय होते हैं, जिसके तहत ही पशुओं को ले जाया जाता है।
विज्ञापन



कोट
कैंप लगाएंगे, जो औपचारिकता पूरी करेगा वो जाएगा
अनुमति देने के लिए एक कैंप लगाएंगे। इसमें पशुपालन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। यदि ये लोग तय मानकों के तहत पशुओं को ले जाने की स्थिति में होंगे तो इनको आगे जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अवनी लवासा, जिला उपायुक्त जम्मू

हमने पुलिस को सूचित किया
यह एक बड़ा पशु तस्करी का प्रयास था। भगवती नगर से बुधवार रात 12 बजे बड़े स्तर पर पशुओं को लेकर तस्करी हुई। उसी वक्त पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था। इसके बावजूद तस्कर पशुओं को लेकर नगरोटा तक पहुंच गए। वह अपने कार्यकर्ताओं को लेकर नगरोटा पहुंचे और तस्करों को रोका। साथ ही तहसीलदार और एसडीपीओ को सूचित किया गया। इसके बाद उक्त अधिकारी मौके पर पहुंचे। यदि कैंप लगता है तो इसमें पता चल सकेगा कि यह लोग अवैध रूप से जा रहे थे या फिर वैध तरीके से।
-कुशल शर्मा, प्रधान, गौरक्षक संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed