फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all weather tunnel in srinagar leh route

5500 करोड़ में बनेगी 11km की आल वेदर सुरंग

Sat, 09 Aug 2014 05:38 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
all weather tunnel in srinagar leh route

श्रीनगर-लेह मार्ग पर जोजिला स्थान पर बनाई जाने वाली सुरंग का निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। वन तथा पर्यावरण मंत्री मियां अल्ताफ ने एक बैठक के दौरान यह जानकारी दी।

विज्ञापन


बीकेन विभाग को आल वेदर सुरंग बनाने का दायित्व मिला है और वन विभाग की अनुमति नहीं मिलने के कारण इसका निर्माण काफी समय से लटका हुआ था, लेकिन अब इसे बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी दी गई की 11 किमी लंबी इस सुरंग का निर्माण वन विभाग द्वारा अनुमति दे दिए जाने के बाद जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस पर 5500 करोड़ रुपये की राशि खर्च किए जाने का अनुमान लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमेशा के ल‌िए खत्म होगी सबसे बड़ी समस्या

all weather tunnel in srinagar leh route

सुरंग के बन जाने से लद्दाख तथा कश्मीर संभाग के लोगों का सर्दियों के मौसम में एक जगह से दूसरी ओर जाना आसान हो जाएगा।

सर्द मौसम में भारी बर्फबारी के कारण यह मार्ग 6-8 महीने तक बंद रहता है और सारा इलाका देश के दूसरे भागों से कट जाता है, लेकिन इस मार्ग के बन जाने से यह परेशानी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

बैठक में मौजूद बीकेन के चीफ इंजीनियर ने जानकारी दी कि वन तथा पर्यावरण विभाग ने सुरंग का काम शुरू करने की अनुमति दे दी है और अब इसका निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

सुरक्षा के लिहाज से अहम होगी सुरंग

all weather tunnel in srinagar leh route

सुरंग के प्रोजेक्ट की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलाई गई थी, जिसमें कई दूसरे अधिकारी भी शामिल हुए।

इस मौके पर मंत्री मियां अल्ताफ ने बीकेन तथा वन विभाग के अधिकारियों को परियोजना के निर्माण को सही तरीके से आगे बढ़ाने के लिए आपसी तालमेल बनाए रखने के लिए कहा।

सुरंग के पूरा हो जाने से केवल लद्दाख और कश्मीर के लोगों को ही लाभ नहीं मिलेगा बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से भी इसका अहम महत्व होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed