{"_id":"58503f5a4f1c1b676f64aa55","slug":"all-tourist-of-sinthan-top-are-safe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बचाए गए पर्यटकों के साथ पुलिस के जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर से किश्तवाड़ आ रहे दो वाहनों में सवार तेरह लोग सिनथन टाप में बर्फ के बीच फंस गए। काफी मशक्कत के बाद भी जब वे नहीं निकल सके तो फंसे लोगों ने सोमवार की देर रात को पुलिस को सूचित किया। पुलिस दल जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचा और मंगलवार की सुबह सभी फंसे लोगों को सुरक्षित निकाल कर किश्तवाड़ लाया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े बारह बजे छात्रू के थाना प्रभारी छात्रू को फोन आया कि हम तेरह लोग सिनथन टॉप पर भारी बर्फ के बीच फंस गए हैं।
इसकी सूचना थाना प्रभारी ने एसएसपी को दी। तुरंत एसएसपी संदीप वजीर के निर्देश पर छात्रू से थाना प्रभारी इनायत हुसैन अपनी एक पूरी टीम को लेकर कुछ खाने-पीने के सामान के साथ वहां के लिए निकल पड़े। करीब तीन किलोमीटर बर्फ में पैदल चलने बाद सिनथन टॉप से कुछ किलोमीटर पहले ही एक मोड़ पर दो वाहनों को फंसा देखा। पहले फंसे लोगों को रिफ्रेशमेंट दिया। उसके बाद सभी को निकाले के प्रयास शुरू हुए।

मोबाइल कॉल से बची पर्यटकों की जान
बचाव अभियान चलाते पुलिसकर्मी
- फोटो : Amar Ujala
जेसीबी से बर्फ हटा कर दो जेके 17-1347 और जेके06-8083 को निकाला गया। मंगलवार की सुबह छह बजे सभी को वहां से निकाला गया और नौ बजे सभी को किश्तवाड़ ले आया गया।
जिला एसएसपी संदीप वजीर का कहना है कि हमने इस बचाव अभियान शुरू करने के बाद अनंतनाग के पुलिस अधिकारियों से बात की और उनसे इस मार्ग से किसी भी वाहन को नहीं गुजरने देने का अनुरोध किया। सिनथन टॉप पर दो दिन पहले ही बर्फबारी हुई थी। करीब ढाई फुट बर्फ वहां पर जमा हुई है। वाहनों को चलने को लिए कोई मार्ग नहीं है। मोबाइल काल ना हुई होती तो बड़ी मुसीबत में यात्री फंसते।