फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all time capture punishment guilty court gives bail

उम्र कैद पाने वाले को हाईकोर्ट ने दी राहत

Thu, 26 Nov 2015 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 26 Nov 2015 04:32 PM IST
विज्ञापन
all time capture punishment guilty court gives bail

ट्रायल कोर्ट से हत्या के दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद पाने वाले राधेश्याम को हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जमानत दे दी। पुलिस केस के अनुसार चार नवंबर 2007 को पुलिस को शिकायत मिली कि मृतक की सोम राज के साथ जमीन को लेकर पुरानी रंजिश थी।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले शिकायतकर्ता ने अपनी जमीन पर बीएसएनएल का टावर लगाने की अनुमति विभाग को दी थी। इसका सोमराज ने विरोध किया था। साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के दिन विजय कुमार शादी विवाह में शामिल होने ज्ञान चंद के निवास पर गया था। उसके बाद घर लौट आया।
विज्ञापन


आरोपी ने इसी दौरान उस पर हमला कर दिया। दो आरोपियों ने मृतक को पकड़ लिया और तीसरे ने किरच से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर पहुंचे ज्योति प्रकाश ने शोर मचाया, लेकिन हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश किया।

जस्टिस बंसी लाल भट और जस्टिस बीएस वालिया की खंडपीठ ने दलीलें सुनने के बाद पाया कि केस की सच्चाई और परिस्थितियों को देखते हुए कोर्ट ने सोम राज को बेल पर छोड़ दिया, जबकि याचिकाकर्ता राधेश्याम के खिलाफ भी वही आरोप हैं।

इसलिए आवेदक को जमानत देने से इंकार नहीं किया जा सकता। तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने राधेश्याम को जमानत प्रदान कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed