फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all possible security will be, farmers will be allowed to reap harvest said Lt General KJS Dhillon

कश्मीरियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, फसल काटने की दी जाएगी अनुमतिः ले. जनरल ढिल्लों

Wed, 16 Oct 2019 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Oct 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
all possible security will be, farmers will be allowed to reap harvest said Lt General KJS Dhillon
ले. जनरल केजेएस ढिल्लों - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने कश्मीर के लोगों को कई मामलों को लेकर आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मैं कश्मीरी  किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हर संभव सुरक्षा प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्हें फसल काटने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। घाटी में आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए वह आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना रिहायशी इलाकों को निशाना बना रही है। इससे सीमा से सटे इलाकों के किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फसल तैयार हो चुकी है, लेकिन लोग पाकिस्तान की नापाक हरकतों की वजह से भयभीत रहते हैं।
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जारी बांध निर्माण कार्य को बाधित करने के लिए रेंजरों ने हीरानगर सेक्टर में शनिवार रात को भी गोलाबारी की। मनियारी और सतपाल पोस्ट के बीच बांध बनाने का काम शनिवार शाम शुरू होने के बाद रात 9:35 बजे से रविवार सुबह साढ़े चार बजे तक पाकिस्तान ने गोलाबारी की। 16 सितंबर से पाकिस्तान इस क्षेत्र में लगातार गोलाबारी कर रहा है। दो बार पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया था। इसमें दो मकानों को नुकसान पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने रविवार को व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, दुकानदारों, होटल मालिकों और ठेकेदारों से आतंकवादियों एवं अलगाववादियों की किसी भी धमकी से नहीं डरने और सामान्य ढंग से अपना कामकाज करने की अपील की। कंसल ने कहा कि यह सर्वविदित है कि राज्य में भय एवं आतंक का माहौल बनाने व आतंकवाद को बढ़ावा देने की सीमापार से निरंतर कोशिश हो रही है।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी संगठन व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों को सामान्य कामकाज से रोकने के लिए लोगों को लगातार आतंकित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार अपने इस संकल्प पर अडिग है कि शांति भंग करने का प्रयास विफल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed