{"_id":"b7eb87000dc39bb3be36728ecba6abe5","slug":"all-patries-big-leader-in-jammu-for-election-campaigne-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम चरण के लिए बड़े नेताओं का जम्मू में डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम चरण के लिए बड़े नेताओं का जम्मू में डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 14 Dec 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की चार चरणों का मतदान पूरा होने के बाद अब आखिरी और पांचवें चरण के चुनाव के लिए सियासी दलों ने प्रचार में ताकत झोंक दी है। बीस दिसंबर को जम्मू संभाग के तीन जिलों कठुआ, जम्मू और राजोरी जिले की बीस विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 दिसंबर को एमए स्टेडियम में रैली होगी। 16 को ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष सोनिया गांधी की दरहाल और बनी में रैली होगी। भाजपा के र्कई केंद्रीय मंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वहीं पीडीपी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और महबूबा मुफ्ती भी अब पांचवें चरण के विधानसभा सीटों पर प्रचार थमने तक लगभग हर दिन रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में गुलाम नबी आजाद, प्रदेशाध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज भी जम्मू में डेरा डाल लिया है। उनकी भी अब हर दिन कई रैलियां होंगी।
विज्ञापन
पांचवें चरण में कठुआ जिले की बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है। वहीं जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में नगरोटा, गांधीनगर, जम्मू पश्चिम, जम्मू पूर्व, बिश्नाह, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा क्षेत्र शामिल है। राजोरी के चार विधानसभा सीटों में नौशेरा, दरहाल, राजोरी और कालाकोट विधानसभा सीट पर बीस दिसंबर को मतदान होगा।