फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   all-party committee reached Srinagar

डिप्टी सीएम बोले- दरवाजे सभी के लिए खुले अलगाववादी चाहें तो कर सकते हैं मुलाकात

Sun, 04 Sep 2016 08:51 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 04 Sep 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
all-party committee reached Srinagar
रियासत के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह - फोटो : PTI
आतंकी बुरहान की मुठभेड़ में मौत के बाद से जारी हिंसा की जमीनी हकीकत जानने के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में सर्वदलीय समिति रविवार सुबह श्रीनगर पहुंची। समिति विभिन्न संगठनों के साथ बैठक करके समस्या का समाधान खोजेगी। प्रतिनिधिमंडल में अरुण जेटली, अनंत कुमार आदि वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर में विभिन्न संगठनों से प्रतिनिधि समिति के लोगों से मुलाकात की। घाटी के ज्यादातर क्षेत्रीय दल के नेता कांफ्रेंस हाल पहुंचे और बातचीत में शामिल हुए।
विज्ञापन


वहीं बैठक के बाद डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दरवाजे सभी के लिए खुले हैं अगर अलगाववादी चाहें तो सर्वदलीय समिति से मुलाकात कर सकते हैं हालांकि उनकी ओर से अभी अलगाववादियों से बातचीत का कोई प्लान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर पहुंचे कांग्रेस नेता ने गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमें उम्मीद है कि समिति का दौरा सफल रहेगा और जल्द घाटी में शांति बहाल होगी।

मालूम हो कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान भी कश्मीरी अलगाववादी नेताओं से बातचतीत होती रही है।

उमर ने सरकार पर साधा निशाना

all-party committee reached Srinagar
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : File Photo
वहीं शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर में समिति से मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पीडीपी-भाजपा की विचारधारा अलग है, यही वजह से घाटी में शांति बहाली में दिक्कतें पेश आ रही हैं।

2010 में भी सर्वदलीय समिति श्रीनगर आई थी लेकिन उसने यहां पर किए एक भी वादे पूरे नहीं किए जिस वजह से आज कोई सर्वदलीय समिति से बातचीत नहीं कर रहा।

वहीं जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि सरकार के पास जब कोई रोड मैप ही नहीं है तो वो कश्मीर में शांति कैसे बहाल कर पाएगी। हमने गृहमंत्री को सभी पक्षों से बातचीत करने का सुझाव दिया है।

महबूबा ने अलगाववादियों को भेजा था न्योता

all-party committee reached Srinagar
लोगों को संबोधित करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
​सर्वदलीय समिति के घाटी पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं को बातचीत का न्योता दिया था। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए समाज के सभी वर्गों के साथ बात होनी चाहिए।

देश के राजनीतिक नेतृत्व को अब बिना देर किए हुर्रियत कांफ्रेंस सहित समाज के सभी वर्गों को बातचीत में शामिल करना चाहिए ताकि मामले का हल निकल सके और जम्मू-कश्मीर में हकीकत में शांति बहाल हो सके। 

सीपीआई-एम के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि पेलेट गन को हटाकर मिर्ची बम लाए जाने जैसी विश्वास पैदा करने वाली घोषणाएं जम्मू कश्मीर में की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed