फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir: All offices will be connected with e-office by August, better facilities will be available at village level

जम्मू-कश्मीर: अगस्त तक सभी दफ्तर जुड़ेंगे ई-ऑफिस से, ग्रामीण स्तर पर मिलेगी बेहतर सुविधा

Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
सार

ई-ऑफिस सुविधा से पंचायत राज संस्थाएं संबंधित विभागों के महत्वपूर्ण कार्यालयों और अफसरों से सीधे जुड़ जाएंगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: All offices will be connected with e-office by August, better facilities will be available at village level
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के तमाम विभागों के मुखिया अफसरों (एचओडी) के दफ्तर ई-ऑफिस से जुड़ेंगे। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर नागरिक सचिवालय में यह निर्देश जारी किए। एलजी ने 44 डिजिटल विलेज सेंटर का ऑनलाइन ही उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन


उप राज्यपाल ने कहा कि पंचायत स्तर के कार्यालय वरिष्ठ अफसरों के दफ्तरों से ऑनलाइन जोड़े जा रहे हैं। ग्राम स्तर तक बेहतर से बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ई-ऑफिस सुविधा से पंचायत राज संस्थाएं संबंधित विभागों के महत्वपूर्ण कार्यालयों और अफसरों से सीधे जुड़ जाएंगी।
विज्ञापन


डिजिटल विलेज सेंटर के लिए एलजी ने कहा कि ग्राम स्तर तक कौशल विकास, महत्वपूर्ण जानकारियां और सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह सेंटर मजबूत माध्यम होंगे। यहां वाईफाई सुविधा मिलेगी। एलजी ने अवाम की आवाज कार्यक्रम में जनता की ओर से सामने आए सुझावों पर अमल के लिए भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार


सभी कर्मियों के लिए शुरू होगा स्पैरो
सूचना प्रौद्योगिकी सचिव सिमरनदीप सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा कैडर अफसरों के साथ ही स्पैरो सिस्टम से सभी कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। इस सिस्टम के तहत कर्मचारी अपना मूल्यांकन कर सकेंगे।

कश्मीरी विस्थापितों के लिए विशेष ऑनलाइन सेवा
कश्मीरी विस्थापित परिवाराें के लिए ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा जल्द दी जाएगी। ऑनलाइन माध्यम से कश्मीरी विस्थापित विभिन्न तरह की सेवाएं हासिल कर सकेंगे।

121 दफ्तर ई-ऑफिस से जुड़े 90 दिनों में दो लाख फाइलें दर्ज
जम्मू-कश्मीर के 121 दफ्तरों को ई-ऑफिस से जोड़ा जा चुका है। पिछले 90 दिनों के भीतर दो लाख फाइलों की मूवमेंट रिकॉर्ड की गई है। व्यक्गित रूप से 86 और 50 ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम ई-ऑफिस के माध्यम से चलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed