फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all market open in kashmir valley

कश्मीर घाटी के बाजारों में रौनक से अलगाववादियों के हौसले पस्त

Sat, 03 Dec 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 03 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
all market open in kashmir valley
घाटी के बाजारों में रौनक - फोटो : File Photo
घाटी में शनिवार को बाजारों में रौनक से अलगाववादियों के हौसले पस्त होते जा रहे हैं। सुबह से ही श्रीनगर सहित अन्य जिलों में सड़कों तथा बाजारों में लोगों का हर ओर हुजूम उमड़ पड़ा। देर शाम तक बाजार खरीदारों से पटे रहे। सड़कों पर वाहनों का रेला रहा।
विज्ञापन


श्रीनगर के साथ ही अन्य जिलों में भी लोगों ने सामान्य कामकाज किया। बाजारों में भीड़ इतनी अधिक रही कि ट्रैफिक को संभालने में पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। अलगाववादियों ने लगातार तीसरे सप्ताह भी शनिवार और रविवार को बंद से छूट दी है।
विज्ञापन


व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल, दुकानें तथा पेट्रोल पंप खुले। सभी जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। सड़कों पर भारी संख्या में सार्वजनिक वाहन चले। अंतर जनपदीय वाहनों की संख्या में भी इजाफा दिखा। बाजारों में भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती करनी पड़ी। यह स्थिति अन्य जिला मुख्यालयों पर भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में अलगाववादियों की ओर से लगातार बंद का आह्वान किया गया। इसके चलते चार महीने से अधिक समय तक सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कैलेंडर में शनिवार और रविवार को बंद से छूट मिलने के बाद घाटी में कामकाज सामान्य हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed