फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   All India Institute of Medical Sciences Jammu celebrated its first foundation day

Jammu News: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जम्मू ने मनाया पहला स्थापना दिवस

Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
All India Institute of Medical Sciences Jammu celebrated its first foundation day
एम्स के स्थापना दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्य अति​​थि। स्रोत : स्वास्थ्य विभाग - फोटो : vijaypur
प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग विभाग के सचिव ने किया दाैरा
विज्ञापन

विजयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जम्मू ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। इसमें प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग
के सचिव वी श्रीनिवास (आईएएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एम्स परिसर का दौरा करते हुए श्रीनिवास ने अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, 1000 सीटों वाले कन्वेंशन सेंटर, व्याख्यान कक्ष, नेक्स्ट-जेनेरेशन सीक्वेंसिंग लैब, रेडियो-ऑन्कोलॉजी सेवाएं, मॉड्यूलर ओटी कॉम्प्लेक्स और इमरजेंसी व ट्रॉमा सेंटर की सराहना की।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की उपस्थिति : इस अवसर पर एम्स नई दिल्ली के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम श्रीनिवास, एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता, डॉ. जितेंद्र शर्मा (एएमटीजेड के सीईओ), प्रो. (डॉ.) यतिन मेहता (मेदांता, गुरुग्राम), प्रो. (डॉ.) उमर जावेद शाह (पूर्व निदेशक, एसकेआईएमएस), प्रो. (डॉ.) एके बिसोई (एम्स, नई दिल्ली), प्रो. (डॉ.) अनिल गुप्ता (एम्स बठिंडा), प्रो. (डॉ.) आर चंद्रशेखर (स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार) समेत कई प्रतिष्ठित चिकित्सा विशेषज्ञ और प्रशासक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स जम्मू की ‘विशिष्ट संस्कृति’ को सराहा : वी श्रीनिवास ने एम्स दिल्ली में अपने अनुभव और ऐतिहासिक तथ्यों को साझा किया और एम्स की विशिष्ट संस्कृति की सराहना की। उन्होंने एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) शक्ति कुमार गुप्ता के नेतृत्व को सराहते हुए कहा कि इतने कम समय में इस संस्थान को विश्वस्तरीय स्तर पर स्थापित करना काबिल-ए-तारीफ है।

‘मेक इन इंडिया’ से मेडिकल क्षेत्र को बढ़ावा
डॉ. जितेंद्र शर्मा (सीईओ, एएमटीजेड) ने चिकित्सा उपकरणों और तकनीकों के स्वदेशी निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि मेक इन इंडिया पहल से भारत की आयात पर निर्भरता कम होगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ व किफायती बनेंगी। एम्स जम्मू के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) वाईके गुप्ता ने एंटीबायोटिक्स के दुरुपयोग और उसके दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की और स्वास्थ्य सेवाओं और अनुसंधान को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। एम्स नई दिल्ली के निदेशक प्रो. (डॉ.) एम श्रीनिवास ने एम्स जम्मू को चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान में उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed