{"_id":"d0e000de3d2bb505f15276b6b4035e07","slug":"all-facilities-will-be-given-to-amarnath-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री अमरनाथ यात्रा में हर सुविधा मुहैया होगी: जुगल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री अमरनाथ यात्रा में हर सुविधा मुहैया होगी: जुगल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना की अध्यक्षता में सोमवार को स्टेट गेस्ट हाउस में श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों पर संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने आश्वासन दिया कि श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई से लेकर मूलभूत सुविधाएं और 24 घंटे टेलीफोन हेल्प लाइन काम करेगी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रियासती सरकार श्री अमरनाथ यात्रियों की सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखेगी। वहीं प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा पर रियासत और केंद्र सरकार के अलावा भाजपा पूरी तरह से तैयार है और श्री अमरनाथ यात्रा में हर सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा महासचिव मुनीश शर्मा, एमएलसी अशोक खजूरिया के अलावा विहिप के प्रदेश प्रधान लीलाकरण शर्मा, बुड्ढा अमरनाथ यात्री न्यास के प्रधान सुरेंद्र अग्रवाल, विहिप के प्रदेश संरक्षक डा. रमाकांत दुबे, उपप्रधान राजेश गुप्ता, श्री अमरनाथ यात्रा वेलफेयर सोसायटी के सचिव अभय बकाया, डा. शाम लाल गुप्ता, सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश डोगरा, कुलदीप दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन