फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all CCTV camera off in jammu university

विवि की सुरक्षा राम भरोसे, कैंपस में लगे सभी सीसीटीवी बंद

Sat, 30 May 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 30 May 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
all CCTV camera off in jammu university

विश्वविद्यालय जम्मू की सुरक्षा राम भरोसे है। कैंपस में विभिन्न स्थानों पर लगे सभी पांच सीसीटीवी (क्लोज सर्किट कैमरे) बंद पड़े हुए हैं। कैंपस में दोपहिया वाहनों और अन्य दूसरी चोरियों में बढ़ोतरी भी हुई है।

विज्ञापन


असामाजिक गतिविधियों के कैमरों में कैद न होने से दोषियों तक पहुंचना विवि प्रशासन के लिए चुनौती रहता है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. पंकज श्रीवास्तव का कहना है कि सीसीटीवी को लगाने के लिए कमेटी काम कर रही है और उम्मीद है कि एक माह में इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय में चालीस के करीब विभाग/केंद्र काम कर रहे हैं। कैंपस के महत्वपूर्ण स्थानों और अन्य दूसरी जगहों की सुरक्षा का जिम्मा सौ के करीब निजी सुरक्षाकर्मियों पर है। लेकिन लगातार वाहन चोरियां की घटनाएं बढ़ने सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवि के मुख्य गेट के अलावा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए लगाए गए थे। लेकिन करीब छह माह से बंद सीसीटीवी को दोबारा चालू करने के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया है। गत दिवस में फाउंटेन के बाहर लाइब्रेरी के एक कर्मचारी की मोटर साइकिल दिन दहाड़े चोरी हो गई।

इसी तरह कैंपस के हास्टलों में लैपटाप सहित अन्य कई चीजों की चोरियां हुई हैं। सीसीटीवी बंद होने से विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों की आवाजाही पर कोई नजर नहीं रखी जा रही है। विश्वविद्यालय में रोजाना दाखिलों के लिए विद्यार्थियों के अलावा अन्य दूसरे विभागों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।


विश्वविद्यालय के इन और आउट प्वाइंटों में प्रमुख गेट, फाउंटेन प्लाजा, प्रशासनिक ब्लाक आदि शामिल हैं। लेकिन सीसीटीवी बंद रहने से चोरियों सहित अन्य असामाजिक गतिविधियां कैमरे में कैद नहीं हो पा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed