फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all about shiv khori

जम्मू आएं तो जरूर जाएं शिव खोड़ी

Fri, 12 Sep 2014 10:07 AM IST
Updated Fri, 12 Sep 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
all about shiv khori

वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जम्मू से कुछ दूरी पर शिव खोड़ी की गुफा में जाया जा सकता है। यह गुफा जम्मू कश्मीर के रयासी जिले में स्थित है। यह भगवान शिव के प्रमुख पूजनीय स्थलो में से एक है। यह पवित्र गुफा 150 मीटर लंबी है। इस गुफा के अन्दर भ्ागवान शंकर का 4 फीट ऊंचा शिवलिंग है। इस शिवलिंग के ऊपर पवित्र जल की धारा सदैव गिरती रहती है।

विज्ञापन


धार्मिक आस्था है कि इस गुफा में रखी भगवान शिव की पिण्डियों के दर्शन से हर कामना पूरी हो जाती है। धारणा है कि इस गुफा को स्वयं भगवान शंकर ने बनाया था। पुराण कथा यह है कि भस्मासुर ने तप कर शंकर को प्रसन्न किया।
विज्ञापन


तब भस्मासुर ने शिव से यह वर पाया कि वह जिसके सिर पर हाथ रखे वह भस्म हो जाए। वर मिलते ही भस्मासुर, भगवान शंकर पर ही हाथ रखने के लिए आगे बढ़ा।

गुफा में छ‌िपे थ्‍ाे श‌ि‌व

all about shiv khori

इस दौरान भगवान शंकर और भस्मासुर में भीष्‍ण युद्ध हुआ। इसी के चलते इलाके का नाम रणसु या रनसु हुआ। युद्घ के बाद भी भस्मासुर ने हार नहीं मानी।

इसके बाद भगवान शंकर वहां से निकलकर ऊंची पहाड़ी पर पहुंचे और एक गुफा बनाकर उसमें छ‌िपे। बाद में यही गुफा शिव खोड़ी की गुफा के नाम से प्रसिद्ध हुई।

मान्यता है कि भगवान शंकर को बचाने के लिए भगवान विष्णु ने सुंदर स्त्री का रूप लेकर भस्मासुर को मोहित किया। सुंदरी रूप में विष्णु के साथ नृत्य के दौरान भस्मासुर शिव का वर भूल गया और अपने ही सिर पर हाथ रख कर भस्म हो गया।

पाण्डवों और राम-सीता की पिण्डियां भी

all about shiv khori

शिव खोड़ी की गुफा में शिव के साथ पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी की पिण्डियों के दर्शन होते हैं। यह गुफा स्वयंभू मानी जाती है। इनके साथ यहां सात ऋषियों, पाण्डवों और राम-सीता की भी पिण्डियां देखी जा सकती हैं।

पिण्डियों पर गुफा की छत से जल की बूंदे गिरने से प्राकृतिक अभिषेक स्वतः होता है। शिव द्वारा बनाई गई यह गुफा बहुत गहरी है, इसका अंतिम छोर दिखाई नहीं देता।

एक स्थान पर यह दो भागों में बंट जाती है, माना जाता है कि इनमें से एक रास्ता अमरनाथ गुफा में निकलता है।

विज्ञापन

कैसे पहुंचे शिव खोड़ी गुफा तक

all about shiv khori

जम्मू और कटरा दोनों जगहों से गुफा तक पहुंचा जा सकता है। इन स्थानों से रनसू क्रमश: 140 और 80 किमी दूर है। रनसू से शिवखोड़ी गुफा जाने के लिए लगभग 3-4 किमी की चढ़ाई है। जो सीधे गुफा के पास ही समाप्त होती है।

इसके ‌ल‌िए बस और टैक्सी दोनों का इस्तेमाल क‌िया जा सकता है। ज‌िन लोगों को पैदल चलने में परेशानी होती है उनके ल‌िए यहां पर खच्चर की सुव‌िधा भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed