फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   all about amarnath yatra you want to know

एक क्लिक में जानिए अमरनाथ यात्रा का पूरा हाल

Sun, 12 Jul 2015 10:02 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 12 Jul 2015 10:02 AM IST
विज्ञापन
all about amarnath yatra you want to know

मौसम में सुधार के साथ शनिवार को श्री अमरनाथ यात्रा के दोनों आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से यात्रा शुरू हो गई। सुहावने मौसम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहा। यात्रा के दसवें दिन कुल 15,735 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन किए। इस तरह अब तक 1,47,441 श्रद्धालु शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। उधर, यात्रा के दौरान एक अन्य श्रद्धालु की मौत हो गई।

विज्ञापन


इस तरह यात्रा में अब तक मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सात पहुंच गई। बंगाल के दुर्गा जौरपोरा निवासी 63 वर्षीय एस कांत मंडल की पवित्र गुफा श्राइन में हार्ट अटैक से मौत हुई। उन्हें तत्काल मेडिकल कैंप ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। यात्रा संबंधित एक अधिकारी ने बताया कि मौसम में सुधार को देखते हुए शनिवार को यात्रा फिर से बहाल करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


नुनवान और बालटाल आधार शिविरों से यात्रा को सुबह  4:30 से 5 बजे के बीच आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई थी। शनिवार को बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए आधार शिविरों से करीब 19,725 भक्त रवाना हुए। इसमें से 15,735 ने बाबा बर्फानी के साक्षात दर्शन किए। पहलगाम के नुनवन आधार शिविर से पैदल यात्रा करने वाले कुल 10,557 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए, जिनमें 9,050 पुरुष, 1,424 महिलाएं और 83 साधु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि चॉपर सुविधा से कुल 237 श्रद्धालु पवित्र गुफा की ओर बढे़। बालटाल आधार शिविर से पवित्र गुफा की ओर पैदल यात्रा पर जाने वालों की संख्या 7,862 थी जिनमें 6,313 पुरुष, 1,483 महिलाएं, 51 बच्चे और 15 साधु थे जबकि 1069 श्रद्धालु चॉपर सेवा के जरिये पवित्र गुफा की ओर रवाना हुए। जम्मू के आन स्पाट पंजीकरण केंद्रों पर यात्रियों की भारी भीड़ पहुंच रही है।


कोटा बढ़ाने के बावजूद सैकड़ों यात्रियों को टोकन लेकर पंजीकरण के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। इस बीच शनिवार को जम्मू आधार शिविर से 11वें जत्थे में 2556 श्रद्धालु रवाना हुए। इसमें 1888 पुरुष, 492 महिलाएं, 26 बच्चे और 150 साधु शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed