फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alerts of Big terrorist attack in srinagar

जम्मू कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की आशंका

Tue, 20 Dec 2016 12:58 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 20 Dec 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
alerts of Big terrorist attack in srinagar
श्रीनगर में हो सकता है हमला - फोटो : डेमो फोटो

श्रीनगर में किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि उन्हें समय-समय पर जो इनपुट्स मिलते हैं, उसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अंजाम दिया जाता है। 

विज्ञापन


जहां एक ओर घाटी में पिछले पांच माह से अशांति के चलते आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजंसियों की गतिविधियों में कमी देखने को मिल रही थी, वहीं अब हालात सुधरते ही सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिसके चलते सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ों में बढ़ोतरी हुई है, विशेष तौर पर दक्षिणी और उत्तरी कश्मीर के हिस्सों में।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के के अनुसार मध्य कश्मीर की शांति किसी बड़ी आतंकी वारदात का प्रतीक बन सकती है, क्योंकि पिछले एक माह में मुठभेड़ों पर नजर डालें तो इस दौरान नौ आतंकी ढेर किए हैं, जिनमें पांच लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं। इनमे एक लश्कर का डिवीजनल कमांडर शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदगी दिखाने के लिए आतंकी कर सकते हैं हमला

alerts of Big terrorist attack in srinagar
आतंकी कर सकते हैं हमला - फोटो : डेमो फोटो

आशंका जताई जा रही है कि आतंकी अपनी मौजूदगी दिखाने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देसकते हैं और इस बार निशाना श्रीनगर शहर हो सकता है। कुछ दिन पहले उड़ी अफवाह कि श्रीनगर के पुराने शहर में 10 से 12 हथियारों से लेस आतंकियों को देखा गया को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

सीआरपीएफ के आईजी अतुल करवाल ने बताया कि समय-समय पर इनपुट्स तो मिलते रहते हैं जिन्हें बाकी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा कर पुख्ता किया जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आतंकी चाहे जो भी करें, सुरक्षा एजेंसियां उनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

एक महीने के अंदर कई आतंकी हुए ढेर

alerts of Big terrorist attack in srinagar
मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
एक माह में मारे गए आतंकी
  • 19 नवंबर को पुलवामा के काकपुरा में एक स्थानीय आतंकी ढेर।
  • 22 नवंबर को बांदीपुरा के हाजिन में लश्कर के 2 आतंकी ढेर।
  • 25 नवंबर को बांदीपुरा के नाइद खाई में लश्कर के 2 आतंकी ढेर।
  • 9 दिसंबर को अनंतनाग के आरवनी में 2 आतंकी ढेर।
  • 4 दिसंबर को सोपोर के बोमई में लश्कर का डिवीजनल कमांडर अबू बकर ढेर।
  • 14 दिसंबर को अनंतनाग के बेवूरा में हिज्ब का एक स्थानीय आतंकी ढेर।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed