फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu and Kashmir: आतंकी हमले की आशंका, शहर से लेकर सरहद तक हाई अलर्ट

Tue, 04 Aug 2020 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
ram mandir bhumi pujan, jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Indian Army on alert
प्रदेश में हाई अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के एक साल पूरे होने पर प्रदेश में हाई अलर्ट किया गया है। सरहद से लेकर आतंरिक सुरक्षा और नेशनल हाइवे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। ऐसी आशंका है कि आतंकी पांच अगस्त को कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में किसी बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। ऐसे में सेना और बीएसएफ ने यहां एलओसी और बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं पुलिस की ओर से नेशनल हाइवे और आतंरिक सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

ram mandir bhumi pujan, jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Indian Army on alert
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

इंटरनेशनल बॉर्डर और एलओसी से नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले लिंक रोड पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। साथ ही इन इलाकों को जोड़ने वाले तमाम नाकों पर भी पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

ram mandir bhumi pujan, jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Indian Army on alert
भारतीय सेना - फोटो : amar ujala

साफ तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि सीमांत इलाकों में आने जाने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी ली जाए। हर आने जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जाए। उधर, बीएसएफ की ओर से लखनपुर से लेकर सुंदरबनी तक रात के समय बीएसएफ की ओर से गश्त बढ़ाई गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
ram mandir bhumi pujan, jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Indian Army on alert
एलओसी - फोटो : अमर उजाला

भारतीय सेना के प्रवक्ता का कहना है कि राजोरी पुंछ की एलओसी पर पहले से ही सेना हर समय अलर्ट पर रहती है। पांच अगस्त को लेकर आतंकी हमला करें, इसका कोई विशेष इनपुट तो नहीं। लेकिन एलओसी से घुसपैठ करने की आतंकी काफी कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए सेना पूरी तरह से अलर्ट और सक्षम है।

विज्ञापन
ram mandir bhumi pujan, jammu and kashmir latest news, article 370 removal, Indian Army on alert
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : फाइल, अमर उजाला

इसके अलावा रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और जम्मू के प्रमुख चौक-चौराहों पर सुरक्षा को भी मजबूत किया गया है। सभी जगहों पर पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात हैं। अगले दो दिन पुलिस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। इसके लिए पुलिस अफसरों को अपने अपने क्षेत्राधिकार में मौजूद रहने के लिए कहा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed