फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   alert, don't go near chenab river

ALERT चिनाब के नजदीक न जाएं

Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 24 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
alert, don't go near chenab river

एनएचपीसी के डुलहस्ती पावर स्टेशन के प्रबंधन ने तीन जिलों के लोगों को 28 जून के दिन चिनाब दरिया के नजदीक न जाने की चेतावनी दी है। प्रबंधन की ओर से डुलहस्ती पावर स्टेशन के डैम में पानी छोड़ा जाएगा, ताकि डैम में जमा सिल्ट को हटाया जा सके। प्रबंधन की ओर से जारी किए गए समय के मुताबिक 27 जून को रात 12:30 बजे से 28 जून शाम 6:30 बजे तक डैम से पानी छोड़ने की प्रक्रिया चलेगी।

विज्ञापन


इस दौरान चिनाब में पानी का बहाव तेज रहेगा। ऐसे में प्रबंधन ने किश्तवाड़, डोडा और रामबन के खासतौर पर बेंजवार, छरहर, भंद्रहकोट, हस्ती, कं डी, ठाठरी, प्रेम नगर और पुल डोडा से लगते चिनाब के आसपास रहने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि चिनाब दरिया के किनारे पर न आएं। किनारों पर पानी का बहाव काफी तेज हो सकता है। लोग खुद सावधानी बरतने के साथ-साथ अपने को चिनाब किनारे न लाएं, ऐसा करना जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन


अकसर ग्रामीण अपने मवेशियों को चराने के बाद पानी पिलाने के लिए चिनाब दरिया के पास लाते हैं। प्रबंधन की ओर से साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि कोई भी इस चेतावनी को हलके में न लें और प्रबंधन के फैसले को अमल में लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed