फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Al-Badr terrorist Muzzafar Ahmed killed was earlier associated with Lashkar-e-Taiba

कश्मीर घाटी में आतंकी संगठन अल बद्र का सबसे बड़ा आतंकी ढेर

Sun, 08 Jan 2017 12:41 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 08 Jan 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
 Al-Badr terrorist Muzzafar Ahmed killed was earlier associated with Lashkar-e-Taiba
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
मध्य कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सेना ने एक आतंकी संगठन अल बदर के एक आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को बडगाम के गुलजारपीरा मचोवा इलाके में कुछ आतंकियों के होने की खबर मिली। इस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकी को मौके पर ही ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान मुज्जफर अहमद के रूप में हुई है। वो आतंकी संगठन अल बदर का सबसे बड़ा आतंकी था औऱ मौजूद वक्त में लश्कर के साथ मिलकर काम कर रहा था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कश्मीर घाटी में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए वो नए युवकों की भर्ती का काम कर रहा था। इलाके में अन्य आतंकियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस के एमएलसी के घर आतंकी हमला

 Al-Badr terrorist Muzzafar Ahmed killed was earlier associated with Lashkar-e-Taiba
स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media
जम्मू-कश्मीर विधान परिषद के सदस्य शौकत गनेई के शोपियां स्थित घर पर गुरुवार रात आतंकियों ने फायरिंग की। एलएलसी की सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे आतंकी वहां से फरार हो गए।

इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। आतंकियों की तलाश के लिए इलाके में सर्च अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed