{"_id":"c216361128de6d6924020969200049d9","slug":"al-badar-ogw-held-in-kupwara-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा अल बदर का ओजीडब्ल्यू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा अल बदर का ओजीडब्ल्यू
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 18 Jan 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में अल-बदर आतंकी संगठन के एक ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) को धर दबोचा। पुलिस को राष्ट्र विरोधी तत्वों की मूवमेंट की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसी आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना की 27 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने सगीपुरा इलाके में नाका लगाया। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, जो वहां से फरार होने की फिराक में था।
विज्ञापन
इसकी शिनाख्त पोहरु पेथ इलाके के रहने वाले बशीर अहमद डार के तौर पर हुई है, जो अल-बदर आतंकी संगठन के साथ ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम करता था। बशीर के कब्जे से पुलिस को एक चीनी पिस्तौल और कुछ अन्य हथियार बरामद हुए।
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 के तहत हंदवाड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर 14/2016 दर्ज की गई है। उससे पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।