{"_id":"667609cf4eb196ca440ef6b4","slug":"akshay-won-kushti-samba-news-c-269-1-jou1001-100982-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परगवाल के अक्षय पहलवान ने कोट भलवाल के स्वर्ण पहलवान को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परगवाल के अक्षय पहलवान ने कोट भलवाल के स्वर्ण पहलवान को दी पटखनी
Sat, 22 Jun 2024 04:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंथ गांव में करवाया दंगल, बाहरी जिलों के पहलवानों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। उपजिला खौड़ के गांव सैंथ में पीर बाबा की याद में दंगल कमेटी की तरफ से दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बाहरी जिलों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी माली परगवाल के अक्षय पहलवान और स्वर्ण पहलवान कोट भलवाल के बीच हुई, इसको अक्षय पहलवान ने अपने नाम कर लिया।
दगंल के दौरान ऑल इंडिया राजपूत सभा के प्रधान नरेंद्र सिंह भाऊ और थाना प्रभारी खौड़ नीरज चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दंगल में 70 कुश्तियां करवाई गई। बड़ी माली में 51,000 रुपये का नकद इनाम रखा गया था। इसको अक्षय पहलवान ने अपने नाम किया। छोटी माली विजय पहलवान उधमपुर मजालता और नितेश पहलवान मट्टू के बीच हुई, जिसमें विजय पहलवान ने नितेश को हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसमें 31 हजार रुपये का नकद इनाम रखा गया था। दंगल कमेटी सैंथ के प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि यह दंगल गांव के सभी लोगों के सहयोग से हर साल करवाया जाता है। दंगल कमेटी के सभी लोगों ने दंगल में पहुंचे पहलवानों और दर्शकों का आभार जताया।