{"_id":"64f794605d9e69281d0c3b84","slug":"akhnoor-teachers-day-akhnoor-news-c-10-1-jam1007-196647-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर के स्कूलों में भी धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर के स्कूलों में भी धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
Wed, 06 Sep 2023 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। शिक्षक दिवस पर अखनूर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम हुए। इसमें जहां छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं हुईं, वहीं छात्रों ने शिक्षक बनकर कक्षाओं कर कक्षाएं संभालीं। उधर, पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सरकारी माध्यमिक स्कूल अम्बारां में मुख्याध्यापक विजय शर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शिक्षक शिवाली शर्मा, अनुराधा चाढ़क, अनु पवार, वंदना सलगोत्रा, नेहा देवी और मंगेश शर्मा मौजूद रहे।
लिटिल स्टार स्कूल अखनूर में हुए कार्यक्रम में चेयरमैन हिम्मत सिंह जम्वाल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने एक शिक्षक की निष्ठा, दृढ़ संकल्प और समर्पण पर जोर दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने भाषण, नृत्य-गायन और खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और शिक्षकों के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया। स्कूल के सभी शिक्षकों को स्कूल के चेयरमैन और प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। सरकारी हाई स्कूल रांजन में भी शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया कार्यक्रम में सरपंच अंजली शर्मा मुख्यातिथि थीं। सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल अखनूर, लिटिल फ्लावर स्कूल अखनूर, सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल सोहल में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।