{"_id":"69012bce3286f69a3400f91b","slug":"akhnoor-news-dc-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101501-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मैरा मांदरेया ब्लॉक में 1.91 करोड़ की विकास योजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मैरा मांदरेया ब्लॉक में 1.91 करोड़ की विकास योजनाओं पर तेजी लाने के निर्देश
विज्ञापन
अखनूर। भाजपा नेता एवं जिला विकास परिषद (डीडीसी) सदस्य पंडित सुरेश शर्मा ने मंगलवार को ब्लॉक मैरा मांदरेया में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पीआरआई कैपेक्स, बीडीसी और डीडीसी कैपेक्स के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
सुरेश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि पंचायतों में स्वीकृत सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूरे हों। उन्होंने बताया कि ब्लॉक की पंचायतें—बडूई, कांडी, नरडी, बलगाड़ा, मैरा मांदरेया, गराटल, कठार और कयूर—में कुल 1 करोड़ 91 लाख रुपए की राशि से विभिन्न विकास कार्य जारी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
उन्होंने कहा कि बरसात के समाप्त होने के बाद भी कई गांवों में मार्ग बंद पड़े हैं, जिन्हें तुरंत खोला जाना आवश्यक है, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत न हो। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक में कोई भी पात्र परिवार पक्के मकान से वंचित न रहे।
विज्ञापन
मनरेगा के अंतर्गत चल रहे कार्यों पर भी चर्चा हुई और इन कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ताहिर हाफिज, सहायक अभियंता मनमोहन कुमार, विभागीय इंजीनियर एवं संबंधित ग्राम सेवक उपस्थित रहे।