{"_id":"650be4162e10fefe8f053270","slug":"akhnoor-jyodian-inspaction-akhnoor-news-c-269-1-jou1001-299-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीएचसी खौड़ में साफ-सफाई रखने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीएचसी खौड़ में साफ-सफाई रखने के निर्देश
Thu, 21 Sep 2023 12:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:05 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, गंदगी दिखने पर जताई नाराजगी
मरीजों से बातचीत कर जानी समस्याएं और सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। एसडीएम खौड़ अनिल कुमार ठाकुर ने बुधवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खौड़ का औचक निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही कर्मचारियों को उचित साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं और समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त की।
औचक दौरे के दौरान एसडीएम ने सीएचसी के रोस्टर की जांच की, जिसमें पूरा स्टॉफ उपलब्ध मिला। लेकिन अस्पताल में फैली गंदगी को देख कर नाराजगी जताई और तुरंत साफ-सफाई के निर्देश दिए। सीएचसी में इलाज करवाने आए मरीजों ने बताया कि यहां पर बच्चों के डॉक्टर की जरूरत है। अल्ट्रासाउंड मशीन है, लेकिन विशेषज्ञ नहीं है। इस पर एसडीएम ने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित अन्य समस्याओं के बारे में चिकित्सा विभाग को लिखेंगे, ताकि जल्द समाधान हो सके।