फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ak 47 snatch in jammu city resulted in high alert

पीएम के दौरे के पहले जम्मू में सिपाही की आंख में मिर्ची झोंककर एके-47 की लूट, हाई अलर्ट

Sun, 26 Mar 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 26 Mar 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
ak 47 snatch in jammu city resulted in high alert
सिपाही पर हमला करके एके-47 की लूट - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे के पहले जम्मू शहर में एक बड़ी वारदात हुई है। शुक्रवार की रात शहर के एक प्रमुख इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक सिपाही पर हमला करके उसके एके-47 राइफल लूट ली। घटना के बाद जहां पूरे शहर में हड़कंप मच गया है, वहीं शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया। तमाम सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।

विज्ञापन


शनिवार की रात नवाबाद पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंदिर-मस्जिद के पास यह घटना हुई। कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने मिर्ची फेंकने वाले दो युवकों को पकड़ लिया है। दोनों आरोपी पुलवामा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दो अभी फरार हैं।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पूरे शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल कांस्टेबल मोहम्मद हनीफ मूल रूप से रामबन के निवासी हैं और इस समय बेलीचराना में रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

ak 47 snatch in jammu city resulted in high alert
मामले की जांच जारी - फोटो : demo pics

जो सर्किट हाउस में रह रहे मौलाना सईद शेख अतर के साथ पीएसओ के तौर पर तैनात हैं। मौलाना दिल्ली से आकर सर्किट हाउस में ठहरे हैं। हनीफ ने अपने बयान में बताया कि वह सर्किट हाउस से पैदल जा रहा था। उसे अपनी गन पुलिस लाइन में जमा करानी थी।

वह मंदिर-मस्जिद प्वाइंट के पास रुका। यहां चार युवक खड़े थे। युवकों ने उसकी दोनों बाजू पकड़नी चाही। साथ ही उसकी आंख में मिर्ची फेंकी और सिर पर डंडा दे मारा। वह घायल होकर नीचे गिर गया। जब तक उसे होश आता, तब तक बहुत से लोग वहां जमा हो चुके थे।

इस घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। आईजी जम्मू एसडी सिंह जंबाल का कहना है कि दो युवकों को पकड़ लिया गया है। इनसे पूछताछ जारी है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह मामला क्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed