फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ajit Doval visited Srinagar today spent over 2 hours, interacted with troops and locals

अजीत डोभाल ने श्रीनगर में लोगों के साथ बिताए दो घंटे, सीआरपीएफ जवानों के साथ खाया खाना

Fri, 09 Aug 2019 03:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 09 Aug 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Ajit Doval visited Srinagar today spent over 2 hours, interacted with troops and locals
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज यानी कि शुक्रवार को श्रीनगर शहर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में दो घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने सैनिकों और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की। साथ ही सीआरपीएफ जवानों के साथ दोपहर का भोजन भी किया।
विज्ञापन

 


इससे पहले बुधवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आम कश्मीरियों के साथ शोपियां में सडक के किनारे खड़े होकर खाना खाया। भरोसा दिलाया, उनका हित सुरक्षित है। इस पर आंच नहीं आने दी जाएगी। शोपियां में एक मोहल्ले में उन्होंने दुकान की सीढ़ियों पर बैठकर आम लोगों के साथ खाना खाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें बताया कि यह फैसला सरकार ने कश्मीर के लोगों के हित में किया है, चिंता करने की जरूरत नहीं है। वीडियो में वह कहते सुने जा रहे हैं कि सब लोग आराम से रहें। ऊपर वाले की मेहरबानी है। सब कुछ अच्छा होगा। आपकी हिफाजत और सलामती हम लोगों का प्रयास है। यहां खुशहाली आएगी। आप और आपके बच्चे चैन से रह सकें, अच्छे नागरिक बनें यही प्रयास है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed