फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ajit Doval said to intensify operations against terrorists, Ajit Doval in jammu kashmir

एनएसए डोभाल के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने कसा तंज, पूछा- इस बार आपके मेन्यू में क्या है

Fri, 27 Sep 2019 03:58 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 27 Sep 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
Ajit Doval said to intensify operations against terrorists, Ajit Doval in jammu kashmir
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

एनएसए के दौरे पर नजरबंद चल रहीं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक तंज भरा ट्वीट किया है। उनके ट्विटर हैंडल से जारी ट्वीट में पूछा गया है कि इस बार आपके मेन्यू में क्या है? अपने पिछले दौरे में डोभाल का स्थानीय लोगों के साथ अनंतनाग में सड़क पर बिरयानी खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह ट्वीट उसी क्रम में माना जा रहा है। बुधवार को डोभाल के श्रीनगर पहुंचने के कुछ समय बाद ही यह ट्वीट पोस्ट किया गया। महबूबा की बेटी इल्तिजा अपनी मां के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को हैंडल कर रही हैं। 

विज्ञापन

आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज करें सुरक्षा बल: डोभाल 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अनच्छेद 370 को हटाए जाने के फैसले के बाद दूसरी बार श्रीनगर का दौरा किया। डोभाल ने घाटी में आतंकरोधी अभियानों को तेज करने के साथ ही प्रमुख आतंकियों को ठिकाने लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए अत्याधुनिक हथियार, विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण भेजने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर इसे नाकाम करने के लिए सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर रहें। बुधवार को श्रीनगर पहुंचे एनएसए ने वीरवार को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े उच्चाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, बैठक में एनएसए ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिकारी सुनिश्चित करें कि आम लोग बिना किसी आतंकी खौफ के अपनी दिनचर्या को अंजाम दे सकें।

आगाह किया कि आतंकरोधी अभियानों के दौरान हर हाल सुनिश्चित किया जाए कि नागरिकों अथवा उनकी संपत्तियों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे। उन्होंने यह निर्देश उस रिपोर्ट के बाद दिए, जिसमें कहा गया था कि आतंकवादी नागरिकों और सेब उत्पादकों में भय पैदा कर नागरिक कर्फ्यू लागू करने का प्रयास कर रहे हैं। 

एसएसए ने बैठक के दौरान राज्य में किए जा रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। अधिकारियों से कहा कि वह योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। साथ ही घाटी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी से दूसरे प्रांतों में भेजे जा रहे सेब की खेप के बारे में भी जानकारी ली।

बुधवार को नई दिल्ली से यहां आने के बाद शाम को उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों और नौकरशाहों के साथ कई बैठकें की। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का हवाई सर्वेक्षण भी किया। वीरवार को वह दौरा खत्म कर नई दिल्ली लौट गए। 
 


 

पांच अगस्त के बाद घाटी की दूसरी यात्रा

एसएसए ने बैठक के दौरान राज्य में किए जा रहे विकास योजनाओं की भी समीक्षा की और अधिकारियों से कहा कि वह योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं साथ ही घाटी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी से दूसरे प्रांतों में भेजे जा सेबों की खेप के बारे में भी जानकारी ली। बुधवार को नई दिल्ली से यहां पहुंचने के बाद उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों व नौकरशाहों के साथ कई बैठकें की। नेशनल हाईवे का हवाई सर्वे भी किया।
 
पांच अगस्त के बाद घाटी की दूसरी यात्रा
केंद्र द्वारा 5 अगस्त को राज्य में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के फैसले की घोषणा के बाद डोभाल की घाटी की यह दूसरी यात्रा है। अपने पहले दौरे में डोभाल ने 11 दिन घाटी में डेरा डाला था।

बिरयानी खाने फोटो हुई थी वायरल
उस दौरान उन्होंने श्रीनगर के डाउन टाउन से लेकर दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित शोपियां जिले के दूरदराज इलाकों का दौरा भी किया था। इस दौरान उन्होंने न केवल आम लोगों से मुलाकात की बल्कि बीच सड़क पर लोगों के साथ बिरयानी भी खाई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे देश में इसकी चर्चा हुई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed