फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   air India plane’s tyre bursts while landing at Srinagar airport

जम्मू से श्रीनगर जा रहे एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Thu, 30 Jun 2016 10:24 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 30 Jun 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
air India plane’s tyre bursts while landing at Srinagar airport
DEMO PIC - फोटो : file photo

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया चार्टर विमान का टायर फटने से रनवे को नुकसान पहुंचा है। इससे सभी उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब दो बजे एयर इंडिया की विमान संख्या एआई-3821 जब श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कर रही थी, तभी विमान का टायर फट गया।
विज्ञापन


इसमें जम्मू से सुरक्षा बल के जवान श्रीनगर आ रहे थे। विमान में सवार सभी 143 यात्री सुरक्षित रहे। एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी के अनुसार सभी यात्री और क्रू मेंबर जो विमान में सवार थे, सुरक्षित हैं। हालांकि रनवे को काफी क्षति पहुंची है। मरम्मत के बाद ही इसे प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रनवे खराब होने के चलते सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। करीब चार विमान टेक-आफ नहीं कर पाए, जो रात में श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ही रहेंगे। इसके अलावा रनवे पर टेक-ऑफ के लिए इस्तेमाल में लाए जाने वाली सामान्य लेंथ 10,000 मीटर घटा कर 8,300 मीटर कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह दोबारा से उड़ानें बहाल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed