{"_id":"5e2e788c8ebc3e4b1b5ccd8f","slug":"air-india-placed-a-hoarding-at-lal-chowk-in-srinagar-congratulating-people-on-the-71st-republicday","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया ने लाल चौक पर लगाए बैनर, यात्रियों को खिलाएं लड्डू, बांटे 30,000 झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया ने लाल चौक पर लगाए बैनर, यात्रियों को खिलाएं लड्डू, बांटे 30,000 झंडे
Mon, 27 Jan 2020 11:26 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी विमानन कंपनी ने 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पर्यावरण के अनुकूल एक खास किस्म के कागज से बनाए गए झंडों को मेट्रो शहरों और श्रीनगर के हवाई अड्डे पर यात्रियों में वितरित किया। एयरलाइन ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक बड़ा बैनर लगाकर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
घाटी में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को पांच अगस्त को खत्म किए जाने के बाद यह पहला गणतंत्र दिवस उत्सव है। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने कहा कि मध्य प्रदेश की सहरिया जनजाति के सदस्यों ने इन झंडों को तैयार किया है। इन्हें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और श्रीनगर के हवाईअड्डों पर वितरित किया गया।
विज्ञापन
कुमार ने बताया कि उन्होंने 800 से ज्यादा झंडे श्रीनगर हवाईअड्डे पर वितरित किए। उन्होंने बताया कि कुल 30,000 से ज्यादा झंडों को वितरित किया गया है। इस झंडे को तैयार करने में गेंदा और मेथी के बीज का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से श्रीनगर हवाईअड्डे पर झंडा फहराया गया।
विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Air India placed a hoarding at Lal Chowk, in Srinagar congratulating people on the 71st #RepublicDay . The airline also distributed national flags and sweets to the passengers at Srinagar airport. (26.1.20) pic.twitter.com/gBbsIMcySB
— ANI (@ANI) January 27, 2020विज्ञापन