फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Air and traffic service affected due to snowfall in Srinagar, Avalanche in Sonamarg of Ganderbal

JK Weather Update: श्रीनगर में बर्फबारी से हवाई व यातायात सेवा प्रभावित, गांदरबल के सोनमर्ग में हिमस्खलन

Sat, 11 Feb 2023 12:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 12:59 PM IST
सार

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भूस्खलन होने का असर यातायात पर भी पड़ा है। सोनमर्ग के हंग क्षेत्र के पास हिमस्खलन होने की सूचना है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
Air and traffic service affected due to snowfall in Srinagar, Avalanche in Sonamarg of Ganderbal
श्रीनगर में बारिश के दौरान छाता लेकर निकलती महिला - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शनिवार को जम्मू संभाग में हल्की धूप खिली रही जबकि घाटी में बारिश और बर्फबारी हुई। श्रीनगर में हो रही बर्फबारी का असर यातायात और हवाई सेवाओं पर पड़ रहा है। इससे कई उड़ानें लेट होने के साथ प्रभावित भी हुई।

विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुबह से भूस्खलन होने का असर यातायात पर पड़ा। उधर, गांदरबल जिले के सोनमर्ग के हंग क्षेत्र के पास हिमस्खलन हुआ है। फिलहाल प्रारंभिक तौर पर किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस और अन्य दल मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


जिस इलाके में हिमस्खलन हुआ है वहां सड़क से बर्फ हटाने का काम जारी है। जम्मू कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पत्थर गिरने के यातायात प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा कम दृश्यता के कारण श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आने वाली उड़ानों में देरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता में सुधार के बाद उड़ानें शुरू होंगी। कश्मीर घाटी में ज्यादातर जगहों पर सुबह से ही बर्फबारी जारी है। यातायात नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बहाल करने का काम चल रहा है। 

 

रामबन जिले में पंथ्याल और रामसू के बीच भूस्खलन के बाद वीरवार और शुक्रवार को भी हाईवे यातायात के लिए ठप हो गया था। इससे विभिन्न स्थानों पर यात्री वाहनों सहित 1,000 से अधिक वाहन फंस गए थे।

अधिकारियों के अनुसार पंथ्याल और कैफेटेरिया मोड़ के आसपास सड़क साफ करने का काम जोरों पर चल रहा है। रामबन प्रशासन ने फंसे हुए यात्रियों को भोजन और अन्य सुविधाएं प्रदान कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed