{"_id":"65d3ca81aff0c2b3ae04f205","slug":"aims-inauguration-samba-news-c-289-1-sjam1009-101881-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एम्स को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया, आज प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एम्स को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया, आज प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के विजयपुर में बने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एम्स परिसर को पूरी तरह से सजाया गया है। जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा व एसएसपी ने एम्स क्षेत्र का दौरा किया व तैयारियों की जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।
जम्मू-कश्मीर के लोगों को व्यापक, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए बनाए गए एम्स का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने फरवरी 2019 में किया था। इसकी स्थापना केंद्रीय क्षेत्र की योजना प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत की गई है। प्रधान मंत्री के दौरे को लेकर जिला भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ जवानों को अलर्ट पर रखा गया है। घुसपैठ के सभी पुराने मार्गों पर बीएसएफ व पुलिस के विशेष नाके लगाए गए हैं। जम्मू पठानकोट हाइवे पर भी पुलिस व अर्धसैनिक बलों के जवानों को सतर्क रखा गया है। आने जाने वाले वाहनों की भी जांच की जा रही है। संपर्क मार्गों पर भी नाके लगाए गए हैं। गौरतलब है कि विजयपुर में बने एम्स 1660 करोड़ का प्रोजेक्ट है। यह 227 एकड़ से अधिक क्षेत्र में स्थापित है। इस अस्पताल में 720 बिस्तर होंगे। मेडिकल कॉलेज के लिए 125 सीटें होंगी, नर्सिंग कॉलेज के लिए 60 सीटें, 30 बिस्तरों का आयुष ब्लॉक का निर्माण भी किया जा रहा है। इसमें संकाय के लिए आवासीय सुविधाएं भी हैं। स्टाफ, यूजी और पीजी छात्रों के लिए छात्रावास आवास, नाइट शेल्टर, गेस्ट हाउस, ऑडिटोरियम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, अत्याधुनिक अस्पताल कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो-एंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एंडोक्रिनोलॉजी, बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी सहित 18 स्पेशियलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी में उच्च गुणवत्ता वाली रोगी देखभाल सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। संस्थान में एक गहन देखभाल इकाई, आपातकालीन और ट्रॉमा यूनिट, 20 मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाएं, ब्लड बैंक, फार्मेसी आदि भी होंगे। अस्पताल क्षेत्र के दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचने के लिए डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का भी लाभ उठाएगा। एम्स का लाभ जम्मू कश्मीर के साथ पंजाब व हिमाचल के लोग भी ले सकेंगे।