{"_id":"1614c36992b150a1ebb17975751f36da","slug":"aiims-was-given-to-kashmir-before-state-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले एम्स दे दिया था कश्मीर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले एम्स दे दिया था कश्मीर को
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 09 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी का मानना है कि जम्मू संभाग में एम्स स्थापना को लेकर चल रहे आंदोलन का मुख्य कारण पीडीपी-भाजपा का गठबंधन एजेंडा है।
विज्ञापन
एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अभिनव शर्मा ने प्रेस क्लब के सामने धरना स्थल पर कहा कि कितने दुख की बात है कि सरकार बनने से पहले ही भाजपा ने कश्मीर में एम्स स्थापना की पीडीपी की मांग को स्वीकार कर लिया और चुनाव पूर्व एजेंडे में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि छह दिनों के जम्मू बंद को सिर्फ इसलिए स्थगित नहीं किया गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय से जमीन निशानदेही का निर्देश आया था, बल्कि शहर के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एम्स कमेटी ने सिर्फ बंद स्थगित किया है, आंदोलन समाप्त नहीं किया है। कमेटी चेयरमैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले दिनों में एम्स का वादा पूरा नहीं किया गया, तो कमेटी आंदोलन को नए रूप में पेश करेगी।
उन्होंने कहा कि संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद यदि भाजपा ने अधिसूचना जारी नहीं की तो पैदा होने वाली परिस्थितियों के लिए भाजपा जिम्मेदार होगी।
रिटायर्ड सेशन जज और जेपीपीएफ के प्रेसीडेंट पवित्तर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एसीसी आज भी पूर्व की तरह एकजुट होकर खड़ी है और एम्स हासिल करने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ेंगे।