फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aiims coordination committee slams bjp

को-आर्डिनेशन कमेटी ने भाजपा को लिया आडे़ हाथ

Wed, 15 Jul 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Jul 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
aiims coordination committee slams bjp

एम्स को-आर्डिनेशन कमेटी ने भाजपा को आडे़ हाथ लेते हुए जम्मू के लोगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। कमेटी ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में अब भाजपा की प्रतिष्ठा दांव पर लग गई है।

विज्ञापन


भाजपा ने जम्मू के लोगों से धोखा किया है। एम्स को-आर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन तथा जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के प्रधान अभिनव शर्मा ने गंग्याल, कुंजवानी, बंधुरख, माडल टाउन और बावलियाना के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित जनसभा में भाजपा जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एम्स को लेकर 21 मई में को-आर्डिनेशन कमेटी गठित की गई थी, जिसका मकसद राज्य सरकार के खिलाफ लोगों को लामबंद कर जम्मू में एम्स बनाने के लिए दबाव बनाना है। अभिवन शर्मा के अनुसार अब भाजपा के दिन गिने चुने रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता के लिए जम्मू के लोगों के हितों को दरकिनार कर दिया है। एम्स मामले पर पिछले दिनों बढ़ते रोष को देख भाजपा ने लिखित में आश्वासन दिया। कहा कि जिस पार्टी को जम्मू के लोगों ने बहुमत देकर जिताया, उसी भाजपा ने उनके साथ छल किया।

कहा कि यह जम्मू का दुर्भाग्य है कि बार-बार उपेक्षित होता रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा  20 जुलाई तक अपना वादा पूरा करे। अन्यथा जम्मू में भाजपा और पीडीपी की सरकार चलने नहीं दिया जाएगा।


बैठक में रिटायर्ड सेशन जज एवं जेपीपीएफ पवित्र सिंह, अमर क्षत्रीय राजपूत सभा के प्रधान नारायण सिंह और दलित चेतना मंच के प्रधान शाम लाल बसन ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed