फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   aiims Coordination Committee hold protest in Jammu

जम्मू में एम्स के लिए फिर शुरु हुई भूख हड़ताल

Tue, 21 Jul 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 21 Jul 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
aiims Coordination Committee hold protest in Jammu

आखिरकार वही हुआ, जिसका अंदेशा था। जम्मू में आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) निर्माण को लेकर केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को कोई घोषणा नहीं की गई। इसके साथ ही एम्स आंदोलन के लिए बनी कोआर्डिनेशन कमेटी फिर से हरकत में आ गई।

विज्ञापन


मंगलवार से तवी पुल स्थित महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा के पास पूर्व की तरह क्रमवार भूख हड़ताल शुरू हो गई। एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जम्मू के प्रेसीडेंट अभिनव शर्मा ने कहा, ‘केंद्र सरकार या उपमुख्यमंत्री की ओर से हमें एम्स निर्माण के संबंध में कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


20 जुलाई तक उपमुख्यमंत्री ने आर्डर लाकर देने का वादा किया था। वह पूरा नहीं हुआ। अब फिर क्रमवार भूख हड़ताल पर बैठेगी।’ उल्लेखनीय है कि 18 जून को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और भाजपा मंत्रियों ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कमेटी के प्रतिनिधियों से वादा किया था कि वह तीन दिवसीय जम्मू बंद वापस लें और क्रमवार भूख हड़ताल समाप्त कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 जुलाई तक वह केंद्र सरकार से जम्मू में एम्स निर्माण का आदेश लाकर देंगे। इसके बाद कमेटी ने अपने सभी आंदोलन वापस ले लिए थे। हालांकि 20 जुलाई से पहले ही कोआर्डिनेशन कमेटी ने लोगों को लामबंद करने का क्रम जारी रखा था और जम्मू संभाग के तमाम जिलों में लगातार बैठकें की जा रही थीं।


भूख हड़ताल के अलावा आंदोलन की अगली रणनीति पर शर्मा ने कहा, ‘मंगलवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। दो दिन बाद कोआर्डिनेशन कमेटी की कोर ग्रुप की बैठक होगी। उसमें आंदोलन के लिए अगली रणनीति पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।’ उधर, फिर क्रमवार हड़ताल के लिए कोआर्डिनेशन कमेटी में शामिल 70 से ज्यादा संगठन सक्रिय हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed