{"_id":"62bb56d53ec9826a051d862c","slug":"agriculture-samba-news-jmu262887333","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा जिला में धान की रोपाई करते हुए
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। गांव देवीपुर में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने से ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। मांग की कि क्षेत्र में फसलों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाए।
मंगलवार को गांव देवीपूर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि दो सप्ताह से क्षेत्र के दस गांवों में सुचारु मात्रा में खेतीबाड़ी के लिए पानी न मिलने पर फसलें बर्बाद हो रही हैं। सुआ में कम मात्र में पानी आपूर्ति हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली ठीक नहीं होने पर किसानों को खामियाजा उठाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सुआओं में पानी की आपूर्ति कम होने पर विभाग के अधिकारियों को जानकारी कई बार दी गई, मगर हमेशा तानाशाही रवैया अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि फसलें सूखने की कगार पर हैं, मगर पानी नहीं मिल रहा है।
धान की रोपाई में जुटे किसान
सांबा। नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोडे़ जाने पर किसानों ने धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। किसान गारा राम, गणेश दास आदि के अनुसार नहरों में सिंचाई पानी के छोडे़ जाने पर उन्हें धान की अगेती फसल की रोपाई करनी पड़ रही है। क्योंकि नहरों के पानी का भी समय रखा गया है, जिसके चलते उन्होंने खेत पहले से ही तैयार कर रखे थे। सिंचाई पानी के उपलब्ध होते ही उन्होंने धान की फसल की रोपाई शुरू कर दी है। संवाद