घगवाल। राजपुरा कस्बे में सरकार की ओर से सरकारी धान खरीद केंद्र खोले जाने से किसानों को काफी राहत मिली है। पहले राजपुरा में गेहूं खरीद केंद्र खुला था, जिस पर किसने को उनकी फसल के अच्छे दाम मिले थे।
किसानों ने धान खरीद केंद्र खोले जाने की मांग उठाई थी, जिस पर सरकार ने राजपुरा में खरीद केंद्र खोला है। किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। परमल धान की कीमत ए ग्रेड 1960 व बी ग्रेड 1940 रुपये है। अभी तक दो हजार बैग धान की खरीद की गई है। कृषि विभाग के एईओ आरपी सिंह ने अपनी टीम के साथ धान खरीद केंद्र का दौरा किया व धान की क्वालिटी, मापतौल के बारे में जानकारी ली। उनका कहना था कि धान खरीद केंद्र के खुलने से किसानों को फसल के अच्छे दाम मिलेंगे। पहले व्यापारी किसानों को लूट रहे थे। अब किसानों को अच्छी आय होगी। इस अवसर पर कृषि विभाग के विकास शर्मा, सुमित दत्त, मनी राम और शाम लाल भी उनके साथ थे।