फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

धरती को हरा-भरा रखने की सलाह

विज्ञापन
agriculture
सांबा। कृषि विज्ञान केंद्र में स्कास्ट की तरफ से पारिस्थितिकी तंत्र बहाली विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार आयोजित की गई। इसमें जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए प्रकृति आधारित समाधान तैयार करना, पारिस्थितिकी तंत्र के महत्व और अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका पोषण करने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि स्कास्ट के वाइस चांसलर प्रोफेसर जेपी शर्मा रहे। उन्होंने सादा जीवन, अच्छी आदतें, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, जैव ऊर्जा आदि जैसे अक्षय ऊर्जा स्रोतों के उपयोग, कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग और उर्वरकों के संतुलित उपयोग को कम करने पर जोर दिया। उन्होंने सिंचाई के पानी और विभिन्न मिट्टी और जल संरक्षण तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की पुरजोर वकालत की। धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की सलाह भी दी। विशेष अतिथि डॉ. सुधीर कुमार ने जैव विविधता के संरक्षण, निम्नीकृत भूमि में बड़े पैमाने पर पौधरोपण और कीटनाशकों के प्रतिबंधित उपयोग पर जोर दिया। क्योंकि वे वनस्पतियों जीवों पर गंभीर समस्या उत्पन्न कर रहे हैं। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। वेबिनार की शुरुआत आयोजन सचिव डॉ. संजय खजूरिया ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर अमित शर्मा, प्रो. जगपाल शर्मा, प्रो सुरिंद्र कुमार गुप्ता, डॉ. विशाल शर्मा, डॉ. संजय खजूरिया आदि मौजूद रहे। वेबिनार में 17 राज्यों और सात देशों के 1941 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed