फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   agriculture

तेज हवा से फसल को भारी नुकसान, किसान चिंतित

विज्ञापन
agriculture
ज्यौड़ियां में तेज हवा से खेत में लेटी धान की फसल।
ज्यौड़िंया। खौड़ और जयौडियां में मंगलवार देर शाम तक अचानक चली तेज हवा और बारिश से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों की बासमती धान की फसल जमीन पर लेट गई है। ज्यादातर नुकसान बासमती की धान का हुआ है। इससे किसानों के चेहरों पर नुकसान की चिंता साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

फसल के नुकसान के बारे में बात करते हुए पलांवाला निवासी किसान गुलबदन सिंह, सुखदेव सिंह तथा नवीन सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में तेज हवा चली है। एलओसी के साथ लगती पलांवाला से हमीरपुर तक की कई एकड़ फसल खराब हो गई है। गांव खरोटा निवासी किसान बलबीर सिंह, सरपंच व किसान पठान सिंह निवासी पगांली ने बताया कि मंगलवार दिन और रात को चली हवा से उनकी धान की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे हमें काफी नुकसान हो गया है। किसान गिरधारी लाल ने बताया कि इस बार हमें फसल की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद थी।
विज्ञापन

तेज हवाओं और बारिश ने किसानों की नींद उड़ाई
रामगढ़। क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को चली तेज हवा और बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी। कुछ किसान धान की कटाई में जुटे थे। तेज हवा और बारिश ने खेतों में खड़ी फसल को जमीन पर लिटा दिया। किसानों का कहना है कि हमें धान की फसल पर बहुत उम्मीद थी, लेकिन कुछ मिनटों में धान की खड़ी फसल जमीन पर लेट गई। किसान नेता विजय चौधरी, बलवंत सिंह चौधरी, भगवान दास, कपूर सिंह ने कहा कि हमें बहुत दुख हुआ। हमारी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। हम परिवार और बच्चों का अब पेट कैसे भर पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed